Chhattisgarh sex cd Scandal: छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित सेक्स सीडी कांड मामले की सुनवाई आज रायपुर कोर्ट में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोर्ट पहुंचे और हाजिरी देने के बाद विधानसभा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस सरकार में मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।
Chhattisgarh sex cd Scandal: कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी किया था। न्यायाधीश भूपेश कुमार बसंत की अदालत में हाजिरी देने के बाद भूपेश बघेल विधानसभा चले गए। वहीं, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका सहित अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस मामले के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है। बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि अब 4 मार्च को मामले पर बहस होगी।
Read Also- विजय जुलुस में बवाल: दो पक्षों के बीच जमकर हुई चाकूबाजी, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना
Chhattisgarh sex cd Scandal: सीबीआई ने इस मामले को 2017 में दिल्ली ट्रांसफर के लिए अर्जी लगाई थी, जिसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल थे। दिल्ली की कोर्ट ने पिछले माह फैसला सुनाते हुए कहा कि केस रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में ही चलेगा। इस प्रकार, केस डायरी दिल्ली से रायपुर कोर्ट भेजी गई और सभी आरोपियों को समन जारी किया गया।
सीडी कांड का पृष्ठभूमि
चर्चित अश्लील सीडी कांड की शुरुआत 27 अक्टूबर, 2017 को हुई, जब भूपेश बघेल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एक आपत्तिजनक वीडियो वाली सीडी मीडिया को बांटी। बघेल ने दावा किया कि वीडियो में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाला व्यक्ति मंत्री राजेश मूणत है। इसके बाद सीडी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मंत्री मूणत ने इसे फर्जी बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
Read Also- वेतन न मिलने से परेशान 12 कर्मचारियों ने मांगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके निवास से 500 सीडी और 2 लाख नगद जब्त किए थे। यह कार्रवाई प्रकाश बजाज की शिकायत पर की गई थी।




