Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    July 22, 2026

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: खस्ताहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, NIT रिपोर्ट के लिए सरकार को दो हफ्ते का समय

    CG NEWS: खस्ताहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, NIT रिपोर्ट के लिए सरकार को दो हफ्ते का समय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 21, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव ने अदालत को बताया कि एनआईटी रायपुर की रिपोर्ट में देरी के कारण सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है।

    बिलासपुर में पेंड्रीडीह–नेहरू चौक रोड की स्थिति बदतर
    |बिलासपुर शहर में पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक बनी कंक्रीट सड़क पर जगह-जगह बड़ी दरारें उभर आई हैं। यह सड़क पहले एनएचएआई द्वारा बनाई गई थी, लेकिन शहर के अंदरूनी हिस्से में होने के कारण लगभग 15 किलोमीटर की इस सड़क को बाद में पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दिया गया।

    पीडब्ल्यूडी कई बार मरम्मत कर चुकी है, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर से उसी हालत में लौट आती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कंक्रीट सड़क में दरारें आने पर पूरा पैनल बदलना आवश्यक होता है, जबकि वर्षों से केवल दरारों को भरकर अस्थायी समाधान किया जा रहा है।

    Read Also-  CGPSC-2024 मेंस का रिजल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, टॉप-5 में सभी पुरुष, टॉप-10 में 2 महिलाएं

    एनआईटी रायपुर से मांगी रिपोर्ट, PWD ने भेजे रिमाइंडर
    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि सड़क की तकनीकी स्थिति पर एनआईटी रायपुर से रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
    लोक निर्माण विभाग, डिवीजन-1 बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता ने 28 अक्टूबर और 11 नवंबर को एनआईटी को रिमाइंडर भेजे हैं। इसकी प्रतियां भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

    रतनपुर में शुरू हुई मरम्मत
    अदालत को यह भी बताया गया कि रतनपुर स्थित महामाया मंदिर के पास 7 नवंबर से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित दस्तावेज़ और तस्वीरें भी कोर्ट में दाखिल की गईं। साथ ही हाईकोर्ट के 10 नवंबर के आदेश के पालन में एक हजार रुपए रजिस्ट्री में जमा किए जाने की जानकारी दी गई।

    हाईकोर्ट ने मांगी सभी खराब सड़कों की सूची
    राज्य सरकार ने एनआईटी की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई के लिए दो हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा है। वहीं न्यायमित्र ने बताया कि वे जल्द ही राज्य की अन्य जर्जर सड़कों की विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में सौंपेंगे, जिन पर तत्काल सुधार की आवश्यकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur high court cg high court Chhattisgarh HC news chhattisgarh high court news chhattisgarh high court updates Chhattisgarh judiciary
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.