Chhattisgarh Politics : नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संगठन में तत्काल बदलाव की मांग की है। जुनेजा ने कहा, “कांग्रेस को नहीं, हमारे मौजूदा संगठन को हार मिली है।” मीडिया से बातचीत करते हुए जुनेजा ने संगठन की कमजोरी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव में शामिल करने में पार्टी विफल रही। पोलिंग खत्म होने के बाद 18 लोगों को प्रवेश दिया गया। यह सब हार का कारण है।”
Read Also- हमेशा दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाया है, PCC की भी जिम्मेदारी दी तो अच्छे से निभाऊंगा- पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव
Chhattisgarh Politics : संगठन में बदलाव की वकालत करते हुए जुनेजा ने कहा कि दीपक बैज की कार्यप्रणाली से कोई खुश नहीं है और उन्होंने नए अध्यक्ष से मौजूदा सूची को निरस्त करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में खरीद-फरोख्त की जांच की उम्मीद भी जताई। जुनेजा ने कहा, “चार चुनाव हारने के बाद यदि इस्तीफ़ा मांगा जाए तो यह शर्म की बात है। नैतिकता के आधार पर दीपक बैज को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है।”




