Leader of Opposition charandas mahant: छत्तीसगढ़ में महाकुंभ के गंगा जल से कैदियों ने स्नान किया। रायपुर से लेकर रायगढ़ के सभी जिलों में हर हर गंगे और हर हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा। लेकिन अब इसमें भी सियासत शुरू हो गई है। कैदियों के गंगा स्नान पर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने यह तक कह दिया कि कैदियों के पाप धुल गए तो उन्हें छोड़ दिया जाए।
Read Also- छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंजा ‘हर-हर गंगे’: महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से 18,500 कैदियों ने किया स्नान
प्रयागराज महाकुंभ सनातन के प्रति जनआस्था के सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभरा है। अब तक 55 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ से भी लाखों की संख्या में लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरे कैबिनेट और विधायकों ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया। यहीं से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गंगा जल लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे। अब इस जल से प्रदेश के सभी जेलों में कैदियों को स्नान कराया जा रहा है।
Read Also- 41 साल पुराना वो केस जिसमें सज्जन कुमार को हुई उम्रकैद, परिवार ने मांगी फांसी
Leader of Opposition charandas mahant: रायगढ़ से लेकर रायपुर तक कैदी गंगाजल से स्नान करते नजर आए। जेल की सलाखों के बीच से भी गंगा मइया के जयकारे गूंजे। लेकिन कैदियों के गंगा स्नान ने प्रदेश के सियासी पारे को गरमा दिया। भाजपा ने जहां इसे आस्था और परंपरा का विषय बताते हुए फैसले का स्वागत किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रयागराज से जल लाकर कैदियों को स्नान कराया गया है। गंगा स्नान का उद्देश्य मानव का कल्याण होता है। वे कैदी हैं, लेकिन उनमें भी धार्मिक आस्था है। इसलिए उन्हें भी स्नान का अवसर उपलब्ध कराया गया है। भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कहा है कांग्रेस का काम ही है आलोचना करना।
Read Also- बोर्ड परीक्षा देकर हॉस्टल लौटी 10वीं की छात्रा, दिया बच्ची को जन्म, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप
चरणदास महंत ने गंगा स्नान पर कसा तंज
Leader of Opposition charandas mahant: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कैदियों के गंगा स्नान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमने भी गंगाजल मंगा कर घर में ही स्नान किया। ऐसा माना जाता है कि गंगाजल से स्नान करने से पाप धुल जाता है। हमारा पाप तो धूल गया। अब रजिस्टर्ड कैदियों का पाप भी धुल गया हो तो उन्हें छोड़ने पर सरकार को विचार करना चाहिए।




