CG Political Latest News : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। डहरिया ने कहा, “ईडी चाहती तो कार्रवाई पहले भी कर सकती थी, लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले बस्तर की मजबूत कड़ी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने लखमा को ईमानदार बताते हुए कहा कि वह निर्दोष साबित होंगे, क्योंकि वह एक आदिवासी व्यक्ति हैं।
इस मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ईडी एक केंद्रीय जांच एजेंसी है और वह सभी को समान रूप से जांचती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लखमा निर्दोष हैं, तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए और ईडी को सभी तथ्यों को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।
Read Also- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू, छत्तीसगढ़ के लिए विनोद तावड़े को नियुक्त किया चुनाव अधिकारी
CG Political Latest News : शिव डहरिया ने कहा कि लखमा जी विधानसभा में हमेशा प्रदेश के आदिवासी और गरीब तबके की आवाज उठाते रहे हैं। वह यह भी बोले कि कांग्रेस पार्टी को तोड़ने की साजिश के तहत कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पार्टी की रणनीति पर डहरिया ने कहा कि बिना जांच के किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, और यदि ऐसा होता है तो पार्टी के वरिष्ठ नेता आगे का कदम तय करेंगे।
CG Political Latest News : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग जानते हैं कि प्रदेश में शराब घोटाला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट ने शराब घोटाले को अंजाम दिया था। साव ने केंद्रीय जांच एजेंसी की प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए सभी से जांच में सहयोग की अपील की।
Read Also- भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान, कहा- संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि 28 दिसंबर को ईडी ने कवासी लखमा और उनके बेटे कवासी हरीश के घर पर छापेमारी की थी, जिसमें नकद लेन-देन और संपत्ति से संबंधित सबूत मिले थे। ईडी ने अब तक की जांच में यह पुष्टि की है कि लखमा और उनके परिवार के सदस्य जांच में शामिल हुए हैं।




