खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CF बटालियन कैंप में जवान ने पुरानी रंजिश में सोते समय साथी जवान पर फायरिंग कर दी। जवान के हाथ को चीरते हुए गोली गाल में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गातापार थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है। जबकि आरोपी जवान का नाम अरविंद गौतम बताया जा रहा है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला ?
बताया जा रहा है कि, रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी जवान घाघरा गांव स्थित CF बटालियन कैंप में सो रहे थे। इसी बीच रविवार और सोमवार की देर रात अरविंद ने सर्विस राइफल से सोनवीर पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बाकी जवान आनन-फानन में उठ गए। घायल जवान को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।




