Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    July 31, 2026

    जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
    • पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश
    • जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…
    • जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी
    • मत्स्य अधिकारी भर्ती पर हाईकोर्ट की सख्ती, चयन प्रक्रिया और परिणाम निरस्त
    • हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा
    • 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: जिसे भूपेश बघेल कह रहे थे छोटा रिचार्ज, उसने कह दी खड्गे को लेकर बड़ी बात

    CG NEWS: जिसे भूपेश बघेल कह रहे थे छोटा रिचार्ज, उसने कह दी खड्गे को लेकर बड़ी बात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 7, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    जिसे भूपेश बघेल कह रहे थे छोटा रिचार्ज, उसने कह दी खड्गे को लेकर बड़ी बात
    जिसे भूपेश बघेल कह रहे थे छोटा रिचार्ज, उसने कह दी खड्गे को लेकर बड़ी बात

    रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे आज एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। वे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण सभा ‘किसान, जवान, संविधान’ को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और संविधान की रक्षा को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है।

    इस कार्यक्रम से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय शर्मा ने कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि, अब तो मुझे खड्गे जी के मोबाइल की भी चिंता सताने लगी है। उनका यह बयान हाल ही में कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मोबाईल चोरी की घटना पर व्यंग्य माना जा रहा है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ हारने के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे में आए खड्गे, क्या कह रहे हैं सुनिए LIVE

    भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, कांग्रेस पर पलटवार
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो चुका है, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठित और मूल्य आधारित राजनीति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि जीवनभर अभ्यास जरूरी होता है। जो लोग स्वयं को सर्वज्ञ समझते हैं, वे शायद सीखना नहीं चाहते। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं में सीखने की ललक हमेशा बनी रहती है।”

    उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर की गई आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित और विचारशील संगठन है, जो निरंतर आत्ममंथन और ज्ञानवर्धन में विश्वास रखता है।

    Read Also-  13 साल की नाबालिग बच्ची से मारपीट: रात में घर से भागी, 8 हजार रुपए सैलरी में NMDC AGM बिहार से लाए थे काम करवाने

    कांग्रेस कार्यालय में चोरी, प्रदेश अध्यक्ष का मोबाइल चोरी
    कांग्रेस के इस कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही एक अप्रिय घटना सामने आई थी। राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। बैज जब कुछ समय के लिए बैठक से बाहर मीडिया से बातचीत करने निकले थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति जो कार्यकर्ता के वेश में वहां मौजूद था, उनका iPhone 15 Pro चुराकर फरार हो गया। इस संबंध में खम्हारडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news hindi chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.