कोरबा। शहर के भीतर कोतवाली थाना अंतर्गत दर्री रोड में बीती रात तीन युवकों ने मिलकर एक व्यापारी की कार में आग लगा दिया। यह तीनों युवक कार के आसपास 10 मिनट तक मंडराते रहे। इस दौरान रास्ते से लोगों की आवाजाही हो रही थी। एक युवक कहीं से पेट्रोल लेकर आया और कार पर छिड़क दिया जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दिया और वहां से तीनों युवक भाग निकले।
कार में आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और कार मालिक मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर किसी तरह आग को बुझाया लिया। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पकड़ा है। वहीं एक की तलाश की जा रही है।




