CG News Today: छत्तीसगढ़ के भिलाई में शार्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में लगी भीषण आग। यह फैक्ट्री शिवम हाईटेक के नाम से थी जहा भीषण आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी है।
Read Also- राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित 4 युवक गिरफ्तार…
CG News Today: यह घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री में रखे टाइटेनियम धातु में भीषण आग लगी है। शिवम हाईटेक कंपनी विदेश से इंपोर्ट कर बीएसपी को टाइटेनियम सप्लाई करती है। आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही। बताया जा रहा कि इस घटना में कंपनी के संचालक को करोड़ों का नुकसान हुआ है।




