Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    September 11, 2026

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    • नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ
    • नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा
    • ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नगरीय निकायों के कार्यों में आएगी तेजी, उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन, ऑनलाइन पोर्टल से होगी समीक्षा

    नगरीय निकायों के कार्यों में आएगी तेजी, उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन, ऑनलाइन पोर्टल से होगी समीक्षा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    CG Deputy CM Arun sao  : राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण कराने और परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति (DHLMC) का गठन किया है. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से समिति के गठन का आदेश जारी किया है. विभाग ने समिति के कर्तव्यों और समीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए संबंधितों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दे रहे हैं. उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है.

    Read Also : डायमंड पर उकेरी गई PM मोदी की अनमोल छवि, देख रह जाएंगे आप दंग…

    नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय निगरानी समिति का विस्तार राज्य के सभी नगरीय निकायों में होगा. समिति नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री/भारसाधक मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी. विभागीय सचिव की ओर से सौंपी गई अन्य योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा भी समिति करेगी. शासन स्तर पर विभागीय उप सचिव उच्च स्तरीय निगरानी समिति के नोडल अधिकारी और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (तकनीकी) सहायक नोडल अधिकारी होंगे. संचालनालय स्तर पर अपर संचालक नोडल अधिकारी तथा मुख्य अभियंता सहायक नोडल अधिकारी होंगे.

    इस तरह से होगी कार्यों की समीक्षा

    नगरीय निकायों के नोडल अधिकारी हर 15 दिनों में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ऑनलाइन पोर्टल में कार्यवाही विवरण दर्ज करेंगे. नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में 45 दिनों में संचालनालय/सूडा स्तर पर समीक्षा की जाएगी. नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की निकाय स्तर पर समीक्षा के बाद हर माह क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी. वहीं नगर निगमों में निकाय स्तरीय समीक्षा के बाद हर महीने संचालनालय/सूडा स्तर पर समीक्षा की जाएगी. शासन स्तर पर उप सचिव द्वारा प्रत्येक तिमाही में प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा की जाएगी. अलग-अलग स्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा.

    Read Also : भारतीय लेजेंड्स ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीता WCL का पहला ख़िताब, रायडू बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

    विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति की निर्धारित समीक्षा बैठकें आयोजित कराने के लिए सूडा द्वारा अलग से विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव द्वारा विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति के कार्यों की आवश्यकतानुसार समीक्षा के साथ ही छह महीने में एक बार समीक्षा अवश्य की जाएगी. सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति के कार्यों का प्रतिवेदन हर तीन महीने में विभागीय सचिव को भेजा जाएगा.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg deputy cm arun sao chhattisgarh chhattisgarh news deputy CM today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न

    नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.