CG Nikay Chunav 2025: राजनांदगांव। नगर निकाय चुनाव के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहर में जनसंपर्क करते हुए तीन स्थानों पर लगभग दो दर्जन से अधिक वार्ड की चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बन गई है और अब नगर सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। मुख्यमंत्री ने 11 तारीख को कमल छाप का बटन दबाकर महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।
Read Also- छत्तीसगढ़ को मिला नया IAS: मणिपुर कैडर से अभिजीत बबन का किया गया ट्रांसफर
CG Nikay Chunav 2025: उन्होंने विकास की गारंटी देते हुए कहा कि 13 माह में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी-बड़ी गारंटियां पूरी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने 3 तारीख को महातारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 12वीं किस्त के रूपये भेजने की जानकारी दी। उन्होंने पीएससी घोटाले पर कार्रवाई की भी जानकारी साझा की। इसके अलावा, भविष्य में चिखली ओवर ब्रिज के नव निर्माण की भी जानकारी दी।
Read Also- भारतीय जनता पार्टी ने 45 बागी प्रत्याशियों को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई…
CG Nikay Chunav 2025: गौरीनगर स्कूल मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में 10 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप लोगों ने भांचा और कका को हराकर वापस भेजा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव गली-मोहल्ले और शहर का चुनाव है और आपके घर के बेटे मधुसूदन यादव को महापौर पद पर जीताकर लाना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी चुनावी सभा की शुरुआत गौरी नगर क्षेत्र से की और लखोली तथा तुलसीपुर क्षेत्र में भी संयुक्त सभाओं को संबोधित किया।




