CG Political News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल यानी 22जुलाई से शुरू हो रहा है। इसे लेकर आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। मीटिंग में सत्र के दौरान मुद्दों को उठाने और सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। वे मुद्दे भी चिन्हित किए जाएंगे, जिन्हें प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
CG Political News: मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार हिंसा, आरंग मॉब लिंचिंग और बिजली कटौती जैसे पर कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना सकता है। विधायक दल की बैठक रायपुर के निजी होटल में शाम 7 बजे होगी। सभी विधायकों को तय समय पर पहुंचने को कहा गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे।
Read Also- छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस
CG Political News: कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र छोटा होने के बाद भी पूरे दमखम से सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ कांग्रेस सरकार के समय बनी योजनाओं का नाम बदले जाने को लेकर भी पार्टी के विधायक सरकार को घेरते नजर आएंगे।
वहीं, बलौदाबाजार हिंसा, आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, गोठानों को बंद करने, समर्थन मूल्य समेत कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा के आसार हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ये भी तय होगा कि कौन सदस्य किन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा।
Read Also- पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने ओपी चौधरी की चुनौती को स्वीकारा, कहा- चलिए किसी भी वार्ड में चलकर महिलाओं से पूछेंगे-महतारी वंदन का पैसा मिला या नहीं
बीजेपी ने भी की हमलों का जवाब देने की तैयारी
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है तो वहीं, सदन के भीतर और सदन के बाहर विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए भाजपा विधायक दल ने भी रणनीति तैयार कर ली है।
शुक्रवार (19 जुलाई) देर शाम सीएम हाउस में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सभी से कहा गया है कि विपक्ष के हमलों का तथ्यों के साथ जवाब दें। सभी विधायकों से कहा गया है कि वे सभी सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहें और तैयारी कर सदन में आएं ताकि किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रख सकें। विधायकों से कहा गया है कि सदन के भीतर कार्यवाही के दौरान गैरजरूरी टिप्पणी करने की बजाय सकारात्मक तरीके से अपनी बात रखें।
Read Also- घर जाने की जल्दी में अपनी जिंदगी को दांव पर लगा कर घटूला पूल पार कर रहे राहगीर, देखे तश्वीरे..
कानून व्यवस्था, मलेरिया, डायरिया पर बोलने के लिए तैयार रहें
विधायकों से कहा गया है कि क्योंकि मानसून सत्र काफी छोटा है। इस दौरान अनुपूरक बजट भी पेश होगा। संशोधन विधेयक भी लाए जाएंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है लेकिन फिर भी वे कानून व्यवस्था, खाद-बीज, मलेरिया और डायरिया जैसे मुद्दों पर हंगामा मचा सकते हैं। इसलिए इन मुद्दों पर सभी आंकड़ों के साथ सदन में पहुंचें।
मानसून सत्र की कार्ययोजना पर हुई बातचीत- साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में सत्र की कार्ययोजना को लेकर सभी साथियों से सार्थक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और पार्टी विधायक मौजूद रहे।
Read Also- NEET UG Result 2024 घोषित, यहां सबसे पहले करें चेक
सरकार ने जो किया वह भी बताएंगे
विधायकों से कहा गया है कि राज्य सरकार ने पिछले छह-सात महीने में जितने भी जनकल्याणकारी काम किए हैं, उन सबकी लिस्ट बनाकर रखें। ताकि सदन के भीतर बोलते समय सभी सरकार के कामकाज को धाराप्रवाह तरीके से बता सकें। किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं, श्रमिकों समेत तमाम वर्गों के लिए किए गए कामों पर अपनी तैयारी कर लें।




