Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Political News: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने ओपी चौधरी की चुनौती को स्वीकारा, कहा- चलिए किसी भी वार्ड में चलकर महिलाओं से पूछेंगे-महतारी वंदन का पैसा मिला या नहीं

    Chhattisgarh Political News: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने ओपी चौधरी की चुनौती को स्वीकारा, कहा- चलिए किसी भी वार्ड में चलकर महिलाओं से पूछेंगे-महतारी वंदन का पैसा मिला या नहीं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 19, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Chhattisgarh Political News khabarwaad.com

    Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना पर सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दी हुई चुनौती को स्वीकारा है। चौधरी ने किसी भी गांव चलकर महिलाओं से महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी लेने का चैलेंज भूपेश बघेल को दिया था। भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी गांव जाने की क्या जरूरत है रायपुर के किसी वार्ड में चलिए महिलाओं से पूछ लेंगे।

    Chhattisgarh Political News:  अपने बयान में भूपेश बघेल ने कहा ओपी चौधरी तो IAS रहे हैं। मैं उनसे इतना कहना चाहता हूं कि प्रदेश में अंत्योदय कार्डधारी, निराश्रित कार्डधारी और प्राथमिकताकार्ड धारी परिवारों को गिनें और ये मानें कि हर घर में एक बहू और एक सास हो तो संख्या 1 करोड़ के पास चली जाएगी। ये तो 70 लाख महिलाओं को पैसा देने की बात करते हैं। मैं तो सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जी रही महिलाओं की बात कर रहा हूं। भाजपा ने तो सभी विवाहित महिलाओं को पैसा देने की बात कही थी।

    Read Also-  सरेंडा गांव में डायरिया से नहीं हुई तीन ग्रामीणों की मौत, संयुक्त टीम ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट… 

    Chhattisgarh Political News:  भूपेश बघेल ने कहा- गांव जाने की बात कह रहे हैं ओपी चौधरी उन्होंने तो क्षेत्र में जाना छोड़ दिया है, रायपुर में रहते हैं। तो रायपुर के किसी वार्ड में चलते हैं मैं उनकी चुनौती स्वीकारता हूं, यहीं चलकर किसी पूछ लेते हैं क्या वार्ड की सभी महिलाओं को पैसा मिल रहा है। सैंपल के लिए चलते हैं, ज्यादा दूर क्यों जाना यहीं चलते हैं।

    बघेल ने सरकार को भी घेरा
    भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार को लेकर कहा कि 6 महीने में ये सुसाशन की बातें करते हैं। चार बार गोली चल गई, चाकूबाजी की गिनती नहीं है। हत्या की गिनती नहीं है। इतने लोग मर रहे हैं मलेरिया से हमारे शासनकाल में किसी की मौत नहीं हुई डायरिया या मलेरिया से। भूपेश बघेल ये कहते हुए कबीरधाम जिले और बीजापुर में आदिवासियों की बीमारियों से मौत का जिक्र कर रहे थे।

    Read Also-  प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    जानिए क्या कहा था ओपी चौधरी
    छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस के आरोपों पर कहा था- भूपेश बघेल मेरे साथ वह अपने ही गांव में चलें या मेरे गांव में चलें और चलकर महिलाओं से पूछ लें कि पैसा मिल रहा है या नहीं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भूपेश बघेल जी ने जब मेनिफेस्टो जारी किया था, अपने 2018 के चुनाव में तब उन्होंने कहा था कि हर महीने 500 रुपए छत्तीसगढ़ की महिलाओं को देंगे। पिछले 5 साल में किसी को 5 रुपए नहीं मिले।

    कांग्रेस का दावा- पैसे नहीं मिल रहे
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जुलाई माह में सभी पात्र महिलाओं को राशि नहीं मिली है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नहीं मिलने की शिकायतें आ रही है। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटाने का सरकार षड़यंत्र कर रही है।

    Read Also-  मशहूर रंगकर्मी-निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन, कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    माफी मांगे कांग्रेस- भाजपा
    भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने अपने वादों पर तेजी से अमल करके देशभर में एक मिसाल कायम की है और यह प्रमाणित किया है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लोग कहते थे कि महतारी वंदन योजना लागू नहीं होगी, किसी को पैसा नहीं मिलेगा। फिर भाजपा चुनाव जीती तो कांग्रेस को लोग कहने लगे कि पैसा नहीं मिलेगा। महतारी वंदन योजना की पहली और दूसरी किश्त देने के बाद भी कांग्रेस पार्टी कह रही थी कि अब अगली किश्त नहीं मिलेगी। उसके बाद भी मिल गई तो कहने लगे कि लोकसभा चुनाव के बाद नहीं मिलेगी। लोकसभा चुनाव के बाद भी महिलााओं को पैसा मिला और आगे भी मिलेगा। ये कांग्रेसियों की तरह किया खोखला वादा नहीं था, ये मोदी की गारंटी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh politics chhattisgarh politics news chhattisgarh politicst political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.