Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, April 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में उड़ी अफवाह: कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय टिकट लौटने दिल्ली में जमाए हुए हैं डेरा

    रायपुर में उड़ी अफवाह: कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय टिकट लौटने दिल्ली में जमाए हुए हैं डेरा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 10, 2024Updated:March 10, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. रायपुर लोकसभा में एक अफवाह है कि कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय लोकसभा का टिकट लौटाने के लिए दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। वे दो दिनों से दिल्ली में है और पार्टी के नेताओं से अपना नाम वापस लेने के लिए जोर बना रहे हैं। कहा जा रहा है इसके पीछे विकास ने जातिगत समीकरण का तर्क दिया है। हालांकि कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इसका खंडनकरते हुए इसे अफ़वाह बताया है और ऐसी किसी ख़बर की पुष्टि नहीं की है।  इस ख़बर को अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी सच नहीं बताया है।

    शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की छह लोकसभा सीटों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसमें मुख्यमंत्री समेत पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, ताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू, मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत और विकास उपाध्याय का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के सूची जारी करने के अगले दिन विकास उपाध्याय दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां वे पार्टी नेताओं से मिलकर टिकट लौटाने का अनुरोध कर रहे हैं। इधर, रायपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ विधायक और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। माना यह भी जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल का यहां से जीतना तय है।

    बृजमोहन के खिलाफ प्रमोद भी लौटा चुके हैं टिकट

    यह पहली बार नहीं है जब बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस नेता ने टिकट लौटाने की बात कांग्रेस पार्टी में रखी हो, इससे पहले रायपुर दक्षिण से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने भी बृजमोहन को बड़ा भाई बताते हुए विधानसभा चुनाव का टिकट लौटा दिया था। विकास को रायपुर लोकसभा से टिकट मिलने के बाद से ही लोगों में चर्चा थी कि बृजमोहन के सामने विकास को खड़ा कर उनकी राजनीतिक हत्या का प्रयास किया गया है। ऐसे में दिल्ली जाकर अपने टिकट को वापस करने की चर्चा से लग रहा है कि विकास इसे भलीभांति समझ रहे हैं।

    4 बार मंत्री 8 बार के विधायक है बृजमोहन अग्रवाल

    भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल साल 1990 को महज 31 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे लगातार विधायक बनते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में चार बार  कैबिनेट  मिनिस्टर रहे हैं। इन्हें छत्तीसगढ़ में राजनीति का चाणक्य भी कहते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    BrijmohanAgrwal CGCongress Congress places in raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.