CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और आसपास के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं 23 से 25 अप्रैल के बीच मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना जताई गई है।
रायपुर में सबसे अधिक तापमान
सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। रात का तापमान भी 28.4 डिग्री रहा, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। माना एयरपोर्ट क्षेत्र में भी पारा 40.6 डिग्री और रात का तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Read Also- मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग पर राष्ट्रीय कार्यक्रम, सीएम साय लेंगे हिस्सा, औद्योगिक नीति पर उद्योगपतियों संग करेंगे चर्चा
बिलासपुर में भी तापमान 43 डिग्री पार
CG Weather News: बिलासपुर में भी गर्मी का असर देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान 27 डिग्री रहा, जो औसत से 2.8 डिग्री ज्यादा था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी दिन का पारा सामान्य से 4.7 डिग्री और रात का तापमान 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
सरगुजा में हीट वेव का असर
सरगुजा संभाग में भी लू का असर देखा जा रहा है। अंबिकापुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Read Also- सेना में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: अब 25 अप्रैल तक कर सकते है अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन
बस्तर संभाग में आंधी-बारिश की संभावना
CG Weather News: गर्मी के बीच बस्तर संभाग के जिलों – बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर – में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।
दुर्ग में भी तापमान सामान्य से अधिक
दुर्ग जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।
Read Also- ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर फिल्म निर्देशक Anurag kashyap के खिलाफ रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद मांगी माफी
सावधानी जरूरी
CG Weather News: मौसम विभाग ने लू से बचाव के लिए नागरिकों को दिन के समय धूप में निकलने से बचने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा पानी का सेवन अधिक करने की सलाह दी है। हीट वेव के चलते स्कूलों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतने की भी अपील की गई है।




