Anurag kashyap controversial statement: चर्चित फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी शहर के सिटी कोतवाली थाने में पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज की गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Read Also- सोने ने रचा इतिहास… 10 ग्राम गोल्ड की कीमत अब ₹1 लाख के पार
फिल्म ‘फुले’ बनी विवाद की जड़
Anurag kashyap controversial statement: अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म ‘फुले’, जो सामाजिक सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, विवादों की जड़ बन गई है। फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे पहले ही कुछ संगठनों ने फिल्म का विरोध शुरू कर दिया था, और अब सोशल मीडिया पर दिए गए उनके बयान ने आग में घी डालने का काम किया।
सोशल मीडिया पर विरोध और ट्रोलिंग
Anurag kashyap controversial statement: अनुराग कश्यप द्वारा साझा की गई सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी को लोगों ने बेहद आपत्तिजनक बताया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विभिन्न हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
माफी के साथ जवाब – “परिवार की सुरक्षा पहले”
बढ़ते विरोध और धमकियों के बीच अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा:
“मैं माफी मांगता हूं, लेकिन अपनी पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और जिसके जरिए नफरत फैलाई गई।”
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी और परिवार को रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा:-
“कोई भी बयान इतना महत्वपूर्ण नहीं होता जितना आपका परिवार, दोस्त और अपने लोग होते हैं। जो लोग खुद को ‘संस्कारी’ कहते हैं, वे इस स्तर की हिंसा और धमकी पर उतर आए हैं। यह बेहद दुखद है।”




