Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    September 7, 2026

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    September 7, 2026

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CGMSC Scam: EOW की विशेष अदालत ने सुनाया अहम फैसला, सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए पांचों आरोपी

    CGMSC Scam: EOW की विशेष अदालत ने सुनाया अहम फैसला, सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए पांचों आरोपी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 22, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    CGMSC Scam
    CGMSC Scam

    CGMSC Scam: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन (CGMSC) में करोड़ों रुपये के रीएजेंट खरीद घोटाले में ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत ने पांच आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ईओडब्ल्यू ने इन आरोपियों की 15 दिन की रिमांड की मांग की थी। ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच के दौरान दो आईएएस समेत CGMSC और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को तलब किया और लंबी पूछताछ के बाद इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को आज सुबह ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद न्यायधीश ने उन्हें सात दिन की रिमांड पर भेज दिया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा में 6 अहम विधेयक पारित: रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक भी पास, ऑनलाइन रजिस्ट्री की मिलेगी सुविधा

    CGMSC Scam:  गिरफ्तार आरोपियों में CGMSC के तत्कालीन प्रभारी महाप्रबंधक उपकरण एवं उप प्रबंधक क्रय एवं संचालन बसंत कुमार कौशिक, तत्कालीन बायोमेडिकल इंजीनियर छिरोध रौतिया, तत्कालीन उप प्रबंधक उपकरण कमलकांत, तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर स्टोर डॉ. अनिल परसाई, और तत्कालीन बायोमेडिकल इंजीनियर दीपक कुमार शामिल हैं। ये सभी आरोपी अब 28 मार्च तक रिमांड पर रहेंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में करोड़ों का रीएजेंट खरीदी घोटाला: पांच अधिकारी गिरफ्तार

    CGMSC Scam:  गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग के CGMSC ने मोक्षित कॉरपोरेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राजकोष को 660 करोड़ रुपये के गोलमाल से खाली किया है। भारतीय लेखा एवं लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएश यशवंत कुमार ने इस मामले में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था। एक दो साल के ऑडिट में यह खुलासा हुआ कि CGMSC ने बिना बजट आवंटन के 660 करोड़ रुपये की खरीद की थी। ऑडिट टीम ने पाया कि पिछले दो साल में जरूरत से ज्यादा खरीदे गए केमिकल और उपकरणों को नियमों की अनदेखी करके खपाने की कोशिश की गई।

    Read Also-  ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड का मामला, 3 अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऑनलाइन जॉब के नाम पर टीचर से ठगी

    राज्य के 776 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेवजह सप्लाई की गई, जिनमें से 350 से अधिक केंद्रों में तकनीकी, जनशक्ति और भंडारण सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। ऑडिट टीम के अनुसार, DHS ने स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं में बेसलाइन सर्वेक्षण और अंतर विश्लेषण किए बिना ही उपकरणों और रीएजेंट के लिए मांग पत्र जारी किया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.