Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा में 6 अहम विधेयक पारित: रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक भी पास, ऑनलाइन रजिस्ट्री की मिलेगी सुविधा

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में 6 अहम विधेयक पारित: रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक भी पास, ऑनलाइन रजिस्ट्री की मिलेगी सुविधा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 22, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    CG Budget Session 2025
    CG Budget Session 2025

    CG Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कुल छह महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए हैं, जिनमें राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) का गठन, रजिस्ट्रीकरण संशोधन, श्रम कानून संशोधन, सहकारी समिति संशोधन और निजी विश्वविद्यालय स्थापना जैसे विधेयक शामिल हैं। इस दौरान विपक्ष ने दो बार वॉकआउट किया। राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) का गठन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के तर्ज पर किया जाएगा, जिसके तहत 500 पुलिस जवान प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए जाएंगे। ये जवान राज्य के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में कार्यरत रहेंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में करोड़ों का रीएजेंट खरीदी घोटाला: पांच अधिकारी गिरफ्तार

    CG Budget Session 2025: इसके अलावा, रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक 2025 भी पारित किया गया, जिससे 100 साल पुराने प्रावधानों में बदलाव किया गया है। अब रजिस्ट्री को आधार (Aadhaar) और पैन (PAN) से जोड़ा जा सकेगा, और ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्री संपादित करने की सुविधा मिलेगी। किसी त्रुटि की स्थिति में आईजी (IG) समाधान करेंगे। इस विधेयक में कुल 36 बदलाव शामिल हैं।

    Read Also-  रायपुर नगर निगम का बजट 28 मार्च को होगा पेश, सभापति ने बुलाई सामान्य सभा

    CG Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ श्रम कानून संशोधन और विविध प्रावधान विधेयक 2025 में उद्योगों को नई सहूलियतें दी गई हैं। पंजीकरण न करने पर अब जेल की सजा के बजाय जुर्माना लगेगा, और श्रमिकों को हड़ताल से छह सप्ताह पहले सूचना देनी होगी। उद्योग मंत्री ने इसे राज्य के औद्योगिक विकास के लिए सहायक बताया। साथ ही, छत्तीसगढ़ सहकारी समिति संशोधन विधेयक में सचिव स्तर के अधिकारियों को सहकारी निर्वाचन आयुक्त बनने की पात्रता दी गई है। लोकतंत्र सेनानी सम्मान को कानून का रूप दिया गया है, जिससे आपातकाल में योगदान देने वालों को सम्मान मिलेगा।

    Read Also-  पंचायत सचिवों को अल्टीमेटम, 24 घंटे के भीतर हड़ताल खत्म करने की चेतावनी, नहीं तो….

    अंत में, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 के तहत रुंगटा इंटरनेशनल स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जो राज्य का 18वां निजी विश्वविद्यालय होगा। सत्र के दौरान विपक्ष ने पहले रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक में वित्तीय ज्ञापन न होने पर और फिर लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक पर वॉकआउट किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    assembly budget 2025 budget 2025 budget session 2025 cg budget session 2025 chhattisgarh budget session news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.