Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हाई कोर्ट सख्त: प्रशासनिक जरूरतों के नाम पर चाइल्ड केयर लीव नहीं रोकी जा सकती

    July 25, 2026

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    July 25, 2026

    बेंगलुरु दौरे से लौटे सीएम साय, बिजली बिल समाधान योजना पर दी बड़ी जानकारी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाई कोर्ट सख्त: प्रशासनिक जरूरतों के नाम पर चाइल्ड केयर लीव नहीं रोकी जा सकती
    • NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय
    • बेंगलुरु दौरे से लौटे सीएम साय, बिजली बिल समाधान योजना पर दी बड़ी जानकारी
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Champions Trophy 2025: टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान! यहां हो सकते हैं भारत के मुकाबले

    Champions Trophy 2025: टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान! यहां हो सकते हैं भारत के मुकाबले

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 11, 2024 खेल No Comments3 Mins Read
    Champions Trophy 2025

    Champions Trophy 2025: अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा और अहम अपडेट सामने आ रहा है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट और पीसीबी को झटका लग सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक तरफ तो चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में जुटा है, वहीं अब पता चला है कि भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारत के मैचों के लिए दो जगह चुनी गई हैं। हालांकि अभी इस पर मोहर लगना बाकी है। आईसीसी इसको लेकर आखिरी फैसला लेगा, जिसका इंतजार किया जाना चाहिए।

    Read Also- टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को चटाई धूल, लगातार दूसरे टी20 मैच में दर्ज की जीत

    पाकिस्तान को मिली है इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
    Champions Trophy 2025:
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। पीसीबी ने इसके लिए एक ड्रॉफ्ट शेड्यूल बनाकर आईसीसी को सौंप दिया है। इसके बाद आईसीसी की ओर से सभी शामिल होने वाले देशों के क्रिकेट बोर्ड इस पर राय ले रहा है। पीसीबी के अनुसार भारत के सभी मैच लाहौर में कराए जाएंगे। पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट के लिए तीन वेन्यू चुने हैं। इसमें लाहौर के अलावा रावलपिंडी और कराची का नाम भी शामिल है। पीसीबी का कहना है कि अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो उसके मैच भी लाहौर में ही कराए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक ना तो आधिकारिक तौर पर शेड्यूल का ऐलान किया गया है और ना ही ये पक्का है कि भारतीय टीम मुकाबलों के लिए पाकिस्तान जाएगी।

    Read Also- ओलंपिक के लिए रवानगी से पहले खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, दिया जीत का ‘गुरु मंत्र’

    टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान
    Champions Trophy 2025: इस बीच पता चला है कि बीसीसीआई की ओर से आईसीसी से कहा गया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने अपने मैच दुबई और श्रीलंका में से किसी भी जगह कराने की बात कही है। ये खबर एएनआई ने बीसीसीआई के सोर्स के हवाले से कही है। अगर ये बात सही है तो पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका लगना तय है। वहीं आईसीसी इस पूरे मामले पर क्या फैसला करता है, इसका भी इंतजार किया जा रहा है। इसमें अभी कुछ वक्त लग सकता है।

    Read Also- भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर का कितने समय का होगा कार्यकाल..कितनी मिलेगी सैलरी? जाने एक क्लिक पर

    19 फरवरी से 9 मार्च तक होना है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन
    पीसीबी ने आईसीसी को जो ड्रॉफ्ट शेड्यूल बनकर भेजा है। उसमें कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से शुरू होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। पीसीबी ने भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले की तारीख 1 मार्च तय की है, जो लाहौर में रखा गया है।  बीसीसीआई की ओर से अभी तक हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है। वैसे भी इस टूर्नामेंट में अभी वक्त है और फैसला लेने में कुछ वक्त और लग सकता है। आपको याद दिला दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद से वहां जाने से हर बार मना ही करता आया है। अब देखना होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आखिरी निर्णय क्या आता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    champion trophy 2025 champions trophy 2025 champions trophy 2025 host champions trophy 2025 pakistan champions trophy 2025 schedule champions trophy 2025 time table icc champions trophy icc champions trophy 2025 icc champions trophy 2025 schedule icc champions trophy 2025 teams
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.