ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट से पहले टीम के 5 प्रमुख खिलाड़ी चोटों और अन्य कारणों के चलते टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। कप्तान पैट कमिंस, जो टखने की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं, इस बार टीम में नहीं होंगे। इसके अलावा, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। जोश हेजलवुड भी चोट के चलते पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। मिचेल मार्श भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं, और मार्कस स्टोइनिस ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है।
Read Also- Champions Trophy 2025: BCCI ने बदला टीम इंडिया का स्क्वाड: जसप्रीत बुमराह बाहर, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
ICC Champions Trophy 2025: इन सभी बदलावों के बाद स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मिथ के नेतृत्व में टीम 22 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
नई उम्मीदों के साथ नया स्क्वाड
ICC Champions Trophy 2025: चोटों की वजह से टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी में स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शिस और नाथन एलिस को मौका दिया गया है। वहीं, बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए आरोन हार्डी और सीन एबॉट को भी टीम में शामिल किया गया है।
Read Also- हिंदी भाषा को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, बोले – यह राष्ट्र भाषा नहीं
ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लैबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा, ट्रैवलिंग रिजर्व- कूपर कोनोली




