Chandrashekhar Aajad Will hold public meeting in Chhattisgarh : उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद का आज छत्तीसगढ़ दौरा है। वे सुबह अपने नियमित विमान से रायपुर पहुंच चुके हैं और फिलहाल होटल बेबीलोन में ठहरे हुए हैं। इस बीच मीडिया से बातचीत भी प्रस्तावित है।
Read Also : रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रहार : विजिबल पुलिसिंग और अपराधियों पर सख्ती का अपराधों में कमी के रूप में दिखने लगा प्रभावी असर
चंद्रशेखर आजाद के शेड्यूल के अनुसार 11 बजे राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से बिलाईगढ़ के ग्राम भटगांव पहुंचेंगे। यहां आजाद की जनसभा प्रस्तावित है। इसके अलावा सतनामी समाज के अधिवक्ताओं और भीम आर्मी के जेल जाने वाले सदस्यों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
Read Also : बाइक पर घूमाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
बताते चलें कि सतनामी समाज के तीर्थस्थाली गिरौदपुरी धाम के महकोणी अमर गुफा में जोड़ा जैतखाम को काटे जाने की घटना से समाज में आक्रोश था। लगातार शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन के बाद 10 जून को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में सतनामी समाज का महा आंदोलन का आयोजन था।
Read Also : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्या का समाधान
यहां जनसभा के बाद समाज के लोग ज्ञापन सौंपने कलेक्टोरेट परिसर जा रहे थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हिंसा भड़काई गई। कलेक्टोरेट परिसर समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कई गाड़ियों को फूंक दिया गया। इसके बाद सैकड़ों सतनामी समाज के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और कईयों को गिरफ्तारी होनी बाकी है। इससे जहां समाज में आक्रोश है, वहीं जेल में बंद लोगों की रिहाई के लिए आज चंद्रशेखर आजाद छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।




