Chhatisgarh News: दैनिक श्रमिक मोर्चा संगठन ने प्रदेश के बिना नियुक्ति पत्र वाले 2008 के पश्चात से तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कार्यो में सलग्गन, विभागीय वेतन श्रम दर का बिना बिचौलिए के प्राप्त करने वाले 36 हजार अनियमित दैनिक मासिक श्रमिको के हित मे, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी से भेंट किया। उपमुख्यमंत्री महोदय को सरकार के लिए सवैधानिक, विधिक एव वित्तीय अनुकूल सुझाव के चार अलग-अलग ज्ञापन पत्र सौंपा। मोर्चा द्वारा हड़ताल धरना रैली न करने के निर्णय के विषय मे बतलाया।
आचार संहिता होने की वजह से उपमुख्यमंत्री महोदय ने चारों ज्ञापनों को केवल स्वीकार करते हुए। उचित कार्यवाही, उचित समय में आगे बढाने का आश्वासन दिया। नियमानुसार सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा भी दिया।
ज्ञात हो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कलेक्टर दर का वेतन पाते है , नियुक्ति पत्र देकर पद विरुद्ध सक्षम अधिकारी द्वारा रखे जाते है। इन्ही का नियमितीकरण संभव है। वही दैनिक मासिक आकस्मिक श्रमिक आवश्यकता अनुसार रखें जाते है। इन्ही दैनिक श्रमिकों को वर्तमान में हर माह श्रम सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग में तो इसके अतिरिक्त ईपीएफ़ की सुविधा भी विभाग द्वारा छ. ग. शासन के 2017 के आदेश से प्रदान किया जा रहा है। इन्ही दैनिक मासिक श्रमिकों का स्थाईकरण मध्यप्रदेश में 2016 मे किया जा चुका है।इस भेंट अवसर पर दैनिक श्रमिक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यम शुक्ला एवं प्रदेश महासचिव आकाशदीप राठौर ने उन्हें यह ज्ञापन समस्त श्रमिकों के तरफ से सौंपा।




