Chhattigarh BJP Breaking : आगामी संगठन चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सिलसिले में पार्टी ने पुनर्विचार समिति का गठन किया है। पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल को समिति का संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यह समिति संगठन चुनाव की रूपरेखा तैयार करने और इसे सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, और इसके लिए मजबूत रणनीति पर काम किया जा रहा है। समिति की पहली बैठक जल्द ही आयोजित होने की संभावना है, जिसमें चुनाव से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।




