Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    September 9, 2026

    CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू

    September 9, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक
    • CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू
    • साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    • जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bijapur Breaking : सभी समाज ने एक स्वर में कहा “नशाखोरी पर हो सामाजिक हस्तक्षेप” मुसाफिरों पर हो निगरानी, फर्जी तरीके से बनने वाले दस्तावेजों पर लगे रोक

    Bijapur Breaking : सभी समाज ने एक स्वर में कहा “नशाखोरी पर हो सामाजिक हस्तक्षेप” मुसाफिरों पर हो निगरानी, फर्जी तरीके से बनने वाले दस्तावेजों पर लगे रोक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 21, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Chhattisgarh Bijapur Breaking : जिले में युवाओं पर नशाखोरी और बढ़ते अपराध के लिए सामाजिक हस्तक्षेप सहित अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को गोंडवाना भवन में सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक का संयोजन सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया था।

    सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि बीजापुर के शांत और सौहार्द पूर्ण माहौल को खराब करने कुछ तत्व पिछले कुछ समय से सक्रिय हो गए हैं। जिसके कारगर हस्तक्षेप के लिए जिले में निवास करने वाले सभी जाति समूह के पदाधिकारियों से चर्चा की गई।

    बैठक में मुरिया समाज, प्रगतिशील ब्राह्मण समाज, मुस्लिम समुदाय, बंगीय समाज, तेलंगा, हल्बा, कुम्हार, साहू, गोंड, कंवर, परधान, उरांव, महार, महारा, कुडुख उरांव, क्षत्रिय, पदमशाली, माहेश्वरी, सतनामी समाज के पदाधिकारियों सहित व्यापारीगण शामिल हुए थे।

    जग्गुराम तेलामी ने बताया कि बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सहमति प्रदान की गई। जिसमें युवाओं में बढ़ते नशाखोरी, क्रय-विक्रय सहित नशामुक्ति के लिए सामाजिक पहल और हतक्षेप, दूसरे राज्यों से आने वाले फेरी सहित अन्य कार्य के लिए आने वाले लोगों की जानकारी संबंधित समाज को रखने तथा नगरीय क्षेत्र में किरायेदारों और मकान मालिकों की सूची बनाए जाने, मुसाफिरों की संपूर्ण जानकारी एवं अल्प समय में यहां फर्जी तरीके से बनने वाले निवास, मतदाता परिचय पर रोक लगाए जाने, पांचवी अनुसूची और पेशा कानून का कड़ाई से पालन करने पर सहमति शामिल है।

    जग्गुराम तेलामी ने बताया कि आगामी 28 सितंबर को बैठक कर सर्व समाज प्रमुखों की मौजूदगी में संयुक्त मोर्चा के गठन की कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में विजेंद्र सिंह भदौरिया, कल्याण कुर्रे, सुमन शर्मा, अजय दुर्गम, फोचेराम भगत, रामचंद्रम एरोला, रमेश मांझी, राजेंद्र इंजापुरी, मदनलाल राठी, इंतियाज खान, जिलयुस तिर्की, एसएस तेलम, कंडिक नारायण, कमलेश्वर सिंह पैंकरा, अशोक मिश्रा, अमित कोरसा, राजू पुजारी, अरुण शर्मा, महेश शर्मा, बुधराम कोरसा, आरडी झाड़ी, तेलम पांडू, अवधेश साहू, कुंवर सिंह मज्जी, मोतीराम मंडावी, लक्ष्मीनारायण गोटा, सुशील हेमला, राजेश मिश्रा, कुशल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki khas news big breaking news Chhattisgarh Bijapur Breaking chhattisharh chhattisharh news khas khabar today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू

    साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.