CG Board Exam Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज, 7 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस परिणाम को औपचारिक रूप से जारी करेंगे। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.71 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
Read Also- भारत-पाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में मॉक ड्रिल: शाम 4 बजे इन पांच जगहों पर बजेंगे सायरन, जानें क्या होंगे नियम-कायदे
CG Board Exam Result 2025: बोर्ड परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी और उसी महीने पूरी कर ली गई। मूल्यांकन कार्य भी मार्च में शुरू हो गया था, जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक कॉपियों की जांच पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे तय समय में पूरा कर लिया गया। विद्यार्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर देख सकेंगे।
Read Also- भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागीं, 100 आतंकी ढेर
पिछले वर्षों में सुधार की प्रवृत्ति
CG Board Exam Result 2025: पिछले 5 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं बोर्ड का पास प्रतिशत 7.41% तक बढ़ा है, वहीं 12वीं बोर्ड में भी 2.31% की बढ़ोतरी देखी गई है। वर्ष 2020 से लगातार 10वीं के नतीजे 70% से अधिक रहे हैं। पिछली बार 10वीं में 75.61% छात्र पास हुए थे। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम बेहतर होंगे।




