Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Crime News: फर्जी पत्रकार से बेजा कब्ज़ा हटाने तहसीलदार ने दिया नोटिस, कार्यवाही हुई तो ओमप्रकाश कश्यप ने भीम रेजिमेंट के लड़कों के साथ मिलकर रची सामाजिक हिंसा फ़ैलाने की साजिश

    Chhattisgarh Crime News: फर्जी पत्रकार से बेजा कब्ज़ा हटाने तहसीलदार ने दिया नोटिस, कार्यवाही हुई तो ओमप्रकाश कश्यप ने भीम रेजिमेंट के लड़कों के साथ मिलकर रची सामाजिक हिंसा फ़ैलाने की साजिश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 27, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Chhattisgarh Crime News

    Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ में लगातार सतनामी समाज की आस्था को ठेंस पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण में एक बार फिर से सतनामी समाज को आक्रोशित करने के लिए मजबूर कर दिया गया है। यह मामला सरकारी जमीन पर कब्ज़ा से जुड़ा है। इस कब्जे में एक फर्जी पत्रकार शामिल है और उसका साथ देने वाले कथित तौर पर दलितों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन भीम रेजिमेंट के लड़के सहित अन्य लोग शामिल है।

    दरअसल, यह पूरा मामला शिवरीनारायण नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 स्थित शासकीय स्कूल से लगे सरकारी जमीन का है। इस पर हाल ही में एक कथित पत्रकार ओमप्रकाश कश्यप ने सरकारी जमीन पर अपना कब्ज़ा महीनों से कर रखा था। जब मामले की शिकायत हुई तो तहसीलदार ने ओमप्रकाश कश्यप को नोटिस तामिल किया तो उसने धौंस दिखाते हुए नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इस बीच ओमप्रकाश को अहसास था कि प्रशासन कब्ज़ा हटाने की कार्यवाही कर सकती है। इसलिए उसने कार्यवाही से बचने के लिए भीम रेजिमेंट के लड़कों के साथ मिलकर रातों-रात सतनामी समाज के आस्था के प्रतिक जैतखाम की स्थापना बिना किसी समाजिक विधि के करवा दी।

    Read Also- उप मुख्यमंत्री पहुंचे सतनामी समाज के कार्यक्रम में तो गुरु प्रियंका ने अमर गुफा मामले के जांच की रखी दी मांग, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ?  

    Chhattisgarh Crime News:  तहसीलदार द्वारा अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्यवाही करना तय था, सो हुआ। तहसीलदार ने इस कार्यवाही के दौरान जैतखाम को छोड़ते हुए उसे नहीं हटाया। तहसीलदार की कार्यवाही ओमप्रकाश के सोच के विपरीत रही। ओमप्रकाश ने मामले को धार्मिक विवाद के रंग देने  फिर से भीम रेजिमेंट के लड़कों की मदद ली।  जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश ने शिव कुमार यादव और संजू चौहान को शराब पिलाकर नशे में उनसे जैतखाम में लगे सफ़ेद झंडे को उतरवाकर भगवा झंडा लगा दिया। दुसरे दिन साजिश में शामिल भीम रेजिमेंट के लड़को ने मामले में कार्यवाही के लिए प्रदर्शन किया, इसके बाद ओमप्रकाश ने जैतखाम पर भगवा झंडा लगाने व तोड़ फोड़ की कूटरचित घटना को सोशल मीडिया में साझा किया गया। लोगों ने इस घटना को सच समझते हुए सोशल मीडिया सहित प्रत्यक्ष रूप से आक्रोश जाहिर किया।

    बल्ली पर सफ़ेद कपड़ा लपेटकर जैतखाम नुमा ढांचा किया तैयार
    इस घटना की जानकारी मिलते ही समाजिक कार्यकर्ता संजीत बर्मन और सुरेद्र लहरे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास के लोगों से बातचीत कर पुरे मामले की जानकारी लेते हुए तप्तिश की… तो पता लगा कि तहसीलदार के द्वारा अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही से दो दिन पूर्व ही ओमप्रकश कश्यप ने साथियों के साथ मिलकर अपने कब्जे की जमींन पर बल्ली पर कपड़ा लपेटकर जैतखाम नुमा ढांचा तैयार किया था। पता लगा कि इस साजिश में भीम रेजिमेंट के भी लड़के शामिल थे।

    Read Also-  नेतागिरी में व्यस्त गुरुओं की जगह बहन प्रियंका ने संभाला समाज के बैठक की कमान

    लोगों ने जब ओमप्रकाश और उसके साथियों की करतूत देखी तो सतनामी समाज के लोग ही इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कथित पत्रकार ओमप्रकाश, भीम रेजिमेंट के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर और उसके साथी जशवेंद्र खुंटे समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया हैं।

    तीन आरोपीयों की गिरफ्तारी दो फ़रार
    Chhattisgarh Crime News:  एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि कब्जे की जमीन को बचाने के लिए ओमप्रकाश कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर धार्मिक विवाद पैदा करने की कोशिश की।  सतनामी सामज की ओर से शिकायतकर्ता सुरेंद्र लहरे  की  शिकायत पर आरोपी ओमप्रकाश कश्यप, सुरेंद्र रत्नाकर, जश्वेंद्र खूंटे एवं अन्य के खिलाफ  धारा 195-A,153-B,120-B, 504  के तहत मामल दर्ज किया गया है। जिसके बाद आरोपी ओमप्रकाश कश्यप, शिवशंकर यादव, संजू चौहान को गिरफ्तार किया गया है वही अन्य दो आरोपी सुरेंद्र रत्नाकर और जश्वेंद्र खूंटे फरार हैं, जिनकी तलाश की जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bjp chhattisgarh chhattisgarh chhattisgarh breaking news chhattisgarh news chhattisgarh police chhattisgarhi news cm chhattisgarh news crime news raipur crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.