Chhattisgarh Election Results 2024 : रायगढ़. छत्तीसगढ़ बनने के बाद से रायगढ़ सीट पर आज तक कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है। इस बार भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने दो लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. मेनका सिंह को पछाड़ा है।
बता दें कि 1962 में अस्तित्व में आई रायगढ़ लोकसभा के लिए अब तक 15 बार आम चुनाव हो चुके हैं। 1962 के बाद आज तक लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में बीजेपी का दबदबा रहा है. इस सीट पर 15 बार हुए चुनाव में कांग्रेस 6 बार चुनाव जीती है, जबकि आठ विधानसभा वाले इस लोकसभा सीट पर बीजेपी ने 7 बार और जनता पार्टी ने 1 बार चुनाव जीता है. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद आज तक इस सीट पर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है। 1962 के बाद आज तक हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी का दबदबा रहा है।
अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व रायगढ़ लोकसभा के अंदर 8 विधानसभा शामिल हैं, जिसमें जशपुर जिले की जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव विधानसभा और रायगढ़ जिले की लैलूंगा, धरमजयगढ़, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया विधानसभा शामिल है।




