रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के जिला पंचायतों में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इस आदेश के तहत आईएएस नम्रता जैन, जो अब तक जिला पंचायत सुकमा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत थी उनको रायपुर का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
Read Also- वाड्रफनगर जनपद पंचायत में पीएफ घोटाला: 12 लाख की हेराफेरी, कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल गिरफ्तार
अन्य तबादलों में:
- आईएएस हेमंत रमेश नंदनवार, जो वर्तमान में जिला पंचायत बीजापुर के सीईओ हैं, को जिला पंचायत महासमुंद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
- आईएएस मुकुंद ठाकुर, जो कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे, को सुकमा जिला पंचायत का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।
- आईएएस नम्रता चौबे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला महासमुंद, को बीजापुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
- वहीं आईएएस प्रखर चंद्राकर, जो सारंगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) में एसडीएम (राजस्व) के रूप में कार्यरत थे, को गरियाबंद जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।
देखें आदेश की कॉपी:-





