Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रयोगशाला तकनीशियन पदस्थापना सूची

    छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रयोगशाला तकनीशियन पदस्थापना सूची

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रयोगशाला तकनीशियन पदस्थापना सूची

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने लंबे इंतजार के बाद प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician) के 260 पदों पर नियुक्ति की अंतिम पदस्थापना सूची जारी कर दी है। यह नियुक्ति अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम, दावा-आपत्ति के निस्तारण और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदस्थापना पूरी तरह से विभागीय नियमों एवं शर्तों के अनुरूप की गई है।

    विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को अपने नाम के सामने अंकित संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर पदभार ग्रहण नहीं करता, तो उसका नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा और इस संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 12वीं में 46.28% और 10वीं में 30.02% विद्यार्थी हुए सफल

    विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उनके पदों को रिक्त मानते हुए अनुपूरक सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों पर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि लागू होगी। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी (Temporary) है और किसी भी समय, किसी भी पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस देकर या उसके एवज में वेतन-भत्ते का भुगतान कर समाप्त की जा सकती है।

    आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई अभ्यर्थी बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहता है या बिना नोटिस दिए सेवा छोड़ देता है, तो उसे सेवा छोड़ने के समान माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति से एक माह की नोटिस अवधि का वेतन एवं भत्ते की राशि भू-राजस्व की बकाया राशि के समान वसूली योग्य होगी।

    Read Also-  अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ हत्या का दोषी कैदी, तलाश में जुटी पुलिस

    आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र संदेहास्पद पाए जाने पर उनकी जांच उच्च स्तरीय छानबीन समिति से कराई जाएगी। यदि प्रमाण पत्र गलत या भ्रामक पाया जाता है, तो संबंधित अभ्यर्थी की सेवा तत्काल समाप्त कर दी जाएगी और भारतीय दंड संहिता (IPC) के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.