Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार

    September 8, 2026

    एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 12वीं में 46.28% और 10वीं में 30.02% विद्यार्थी हुए सफल

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 12वीं में 46.28% और 10वीं में 30.02% विद्यार्थी हुए सफल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 7, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अगस्त माह में आयोजित 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 12वीं कक्षा में 46.28 प्रतिशत और 10वीं कक्षा में 30.02 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं, अब तीसरी परीक्षा नवंबर–दिसंबर में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

    ओपन स्कूल ने इस वर्ष से परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए साल में तीन बार परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था की है। मार्च–अप्रैल में पहली परीक्षा, अगस्त में दूसरी और नवंबर–दिसंबर में तीसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    Read Also-  अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ हत्या का दोषी कैदी, तलाश में जुटी पुलिस

    12वीं के परिणाम
    12वीं की परीक्षा के लिए कुल 15,036 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 14,269 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 128 आवेदन निरस्त किए गए, जबकि 11 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया। इस प्रकार 11,718 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिनमें 46.28 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 903 प्रथम श्रेणी, 2,168 द्वितीय श्रेणी, 2,247 तृतीय श्रेणी और 106 विद्यार्थी पास श्रेणी में सफल हुए हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 45.22 प्रतिशत बालक और 47.64 प्रतिशत बालिकाएं शामिल हैं।

    10वीं के परिणाम
    10वीं की दूसरी परीक्षा में प्रदेशभर से 19,249 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 17,834 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 13 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया, जबकि 17,821 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया। इनमें से 30.02 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। प्रथम श्रेणी में 749 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 2,008, तृतीय श्रेणी में 2,554 और पास श्रेणी में 39 विद्यार्थी सफल रहे। 10वीं परीक्षा में बालकों की सफलता दर 28.35 प्रतिशत तथा बालिकाओं की 32.67 प्रतिशत रही।

    Read Also-  चैतन्य बघेल 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, 8 अक्टूबर को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

    अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा नया मौका
    अगस्त में हुई दूसरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए ओपन स्कूल ने राहत दी है। वे अब आगामी तीसरी परीक्षा, जो नवंबर–दिसंबर में आयोजित की जाएगी, में शामिल हो सकेंगे। आरटीडी अवसर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। अनुत्तीर्ण विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अन्य विद्यार्थियों के लिए पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार 8 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क और 15 अक्टूबर तक विलंब शुल्क सहित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार

    एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.