Chhattisgarh IAS News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मानिटरिंग के लिए आइएएस अफसरों को प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव को जिलों का प्रभार दिया गया है।
Read Also- शहर के बस स्टैंड में पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर बैठा देख लोगों में मचा हड़कंप, देखें Video
Chhattisgarh IAS News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर का जिम्मा आइएएस अन्बलगन पी. को दिया गया है। उन्हें प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बिलासपुर की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा जिले का जिम्मा प्रसन्ना आर. को दिया गया है। रायपुर की जिम्मेदारी आइएएस निहारिका बारिक को दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी सचिव की सूची जारी की गई है।
Chhattisgarh IAS News: सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार जिले का भ्रमण कर समीक्षा करेंगे तथा एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।
Read Also- घर से गायब हुई 24 दिन की नवजात बच्ची, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस
प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मानिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।
अधिकारियों को इन जिलों का बनाया गया प्रभारी सचिव






