Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मूसलाधार बारिश से बेहाल छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

    मूसलाधार बारिश से बेहाल छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 7, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सोमवार सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

     

    Read Also-  आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

     

    बीते 24 घंटे का हाल

    पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

     बिजली गिरने, तेज हवा और बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम वर्षा की चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

     

    Read Also-  चलती बस में चालक को आया मिर्गी का दौरा, यात्री ने साहस दिखाते हुए दबाया ब्रेक, बच गई दर्जनों यात्रियों की जान

     

    वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही समेत अन्य जिलों में भी मध्यम बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मानसून सिस्टम की स्थिति

    मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुड़ा और दीघा होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बना हुआ है, जो आने वाले दो दिनों में झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है।

    इसके अतिरिक्त, एक और द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड होते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है।

    रायपुर में रुक-रुककर बरसी बारिश

    रविवार को राजधानी रायपुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी शहर में आसमान मेघाच्छादित रहेगा और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg weather alert cg weather today chhattisgarh weather alert weather alert weather alert for chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.