Chhattisgarh Latest Hindi News: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद रायपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने रायपुर दक्षिण के कद्दावर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी विधायकी और मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। रायपुर से विष्णुदेव साय सरकार में बृजमोहन अग्रवाल ही इकलौते मंत्री थे। ऐसे में साय कैबिनेट में रिक्त हुए मंत्री पद में शामिल होने के लिए दावेदारी रायपुर जिले के विधायकों की ही तेज है। क्योंकि जिले से वर्तमान में कोई भी मंत्री नहीं है।

Chhattisgarh Latest Hindi News: मंत्री मंडल में सबसे पहले दावेदारी पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत की है। लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को चुनाव जीताने के लिए मूणत ने अच्छी खासी मेहनत की है। हालांकि मूणत और बृजमोहन के राजनीतिक संबंध ठीक नहीं है। बावजूद इसके मूणत ने चुनावी प्रचार में बृजमोहन के साथ हर मोर्चे पर दिखाई देते रहे। मूणत मंत्री पद का दायित्व अच्छी तरह समझते हैं। रमन सिंह के कार्यकाल में तीन बार मंत्री रहे हैं और अनुभवी है।
Read Also- विधानसभा उपचुनाव : रायपुर दक्षिण सीट के लिए अधिसूचना जारी, 6 महीने के भीतर होंगे उपचुनाव

Chhattisgarh Latest Hindi News: इसके बाद मंत्री पद के दावेदारों में आरंग से विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब भी शामिल हैं। अब तक की सरकारों में हमने देखा है कि सतनामी समाज से दो मंत्री सरकार में होते है। यह पहली बार है, जब किसी सरकार में सतनामी समाज से एक ही मंत्री है। इस कमी को दूर करने के लिए सतनामी समाज से एक और मंत्री बनाया जा सकता है। इसलिए खुशवंत साहेब की दावेदारी को भी अहम माना जा रहा है। सतनामी समाज के जैतखाम को काटे जाने का मामला और बलौदाबाजार हिंसा के बाद हुए क़ानूनी कार्यवाही से जो समाज के अंदर सरकार के लिए आक्रोश पनपा है, उसे शांत करने के लिए भी सतनामी समाज को प्राथमिकता दी जा सकती है।

इसके बाद रायपुर ग्रामीण से विधायक मोती लाल साहू के नाम पर भी सहमती बन सकती है। मोती लाल साहू साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पाटन से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने चुनाव लड़े थे। लेकिन वे हार गए। फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में रायपुर विधानसभा सीट से उन्हें भाजपा ने एक बार फिर मौका दिया और वह जीतकर आये हैं। इसका ईनाम साहू को मिल सकता है। वर्तमान में साहू समाज से भी कोई मंत्री नहीं है। इससे पहले की सरकारों में एक साहू समाज के भी मंत्री होने की परंपरा है।
Read Also- मेरठ कोर्ट ने अनवर ढेबर को 10 दिन के लिए भेजा जेल, रिमांड पर सुनवाई 1 जुलाई को
आज मुख्यमंत्री की हुई राज्यपाल से भेंट के बाद सियासी हलचल तेज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की है। लगभग आधे घंटे की मुलाकात के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि विष्णुदेव साय आज रिक्त हुई मंत्री पद को पूरी कर नए मंत्री की घोषणा कर सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि मंत्री को शपथ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से समय मांगा है।




