Chhattisgarh Politics News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा किलोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे प्रत्याशियों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पटखनी देकर और चार-चार पूर्व मंत्रियों को हराकर हमारे प्रत्याशी आए हैं। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। चुनाव में जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिस पर हम सबको खरा उतरना है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में अब दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें पूरी खबर
Chhattisgarh Politics News : उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं।
Read Also- दारू पार्टी में दोस्त की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
भाजपा कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद
Chhattisgarh Politics News : सीएम साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तपती गर्मी में पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सदस्यों के कठिन परिश्रम की बदौलत हमें ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा की जीत का श्रेय राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा, कि सबके अथक मेहनत से हमनें दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है।




