Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं

    July 24, 2026

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    July 24, 2026

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Raipur News: पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा- सचिवों के शासकीयकरण के लिए बहुत जल्द बनाई जाएगी कमेटी

    Chhattisgarh Raipur News: पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा- सचिवों के शासकीयकरण के लिए बहुत जल्द बनाई जाएगी कमेटी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2024Updated:July 8, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh Raipur News

    Chhattisgarh Raipur News:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिवों के सरकारीकरण करने के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की है। रायपुर के इनडोर स्टेडियम में रविवार को पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। CM साय ने कहा कि, सचिवों का शासकीय-करण मोदी की गारंटी में है। इसे हम पूरा करेंगे।

    Chhattisgarh Raipur News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सरकार पंचायत सचिवों के हितों का पूरा ध्यान रखती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों की अपेक्षाओं को पूरा किया गया। प्रदेश पंचायत सचिव संघ की शासकीय-करण की मांग को पूरा किया जाएगा। इस पर संघ के पदाधिकारियों ने सीएम को गजमाला पहनाकर आभार जताया।

    Read Also- सौम्या चौरसिया, रानू साहू सहित समीर बिश्नोई की फिर बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ एक नया FIR, जानें पूरा मामला

    पंच-सरपंच रहकर जनता की सेवा की
    Chhattisgarh Raipur News:  मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैंने 5 साल पंच और निर्विरोध सरपंच रहकर जनता की सेवा की है। देश का विकास पंचायतों के विकास से ही संभव है। केंद्र या राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही होता है। सरपंच और सचिव के हाथों में ग्राम के विकास की चाबी होती है।

    मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि, सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सचिवों के माध्यम से ही होता है। उन्होंने सचिवों की प्रशंसा करते हुए उनसे और भी अच्छा काम करने का संकल्प लेने की अपील की।

    Read Also- Ayushman Card वालों को बड़े सौगात की तैयारी, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे, 70 साल वाले भी….

    मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने समझा दर्द
    प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि, मेरे पति ने सचिव के रूप में 18 साल सेवा दी है। मैं बहुत बारीकी से समझती हूं आप लोग कितना भी अच्छा काम करें, आपको पब्लिक की डांट सुनने को मिलेगी।

    एक नेता और एक सचिव को जनता के लिए 24 घंटे खड़े रहना पड़ता है, क्योंकि अगर पंचायत स्तर और ग्रामवासी कोई भी समस्या हो तो वह सचिव को कॉल लगाते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजना पंचायत स्तर पर घर-घर सचिवों के माध्यम से ही पहुंचती है।

    Read Also- प्रदेश में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी, यहां जमकर बरसेंगे बादल

    एरियर्स की राशि दी- विजय शर्मा
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने साय सरकार की अनेक घोषणाओं को पूरा करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने पंचायत सचिवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक कार्य करने का अनुभव मुख्यमंत्री साय के पास है।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम साय सरकार ने किया है। पंचायत सचिवों के माध्यम से ही सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन होता है और सरकार की छवि बनती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों के एरियर्स की राशि और हड़ताल अवधि के 55 दिनों की राशि का भुगतान किया गया।

    Read Also- आईईडी प्लांट रहे थे नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार…

    अभी क्या है सचिवों की स्थिति ?
    वर्तमान में गांव में रहने वाले पंचायत सचिव सरकारी कर्मचारी नहीं माने जाते हैं। यह पंचायत विभाग के नियमित कर्मचारी होते हैं, जिला पंचायत इनकी भर्ती करता है, इन्हें वेतन दिया जाता है। इसके बावजूद सरकारी कर्मचारियों की तरह भत्ते नहीं मिलते। मेडिकल जैसी बाकी सुविधाएं भी नहीं मिलती। प्रदेश के पंचायत सचिव चाहते हैं कि इन्हें सरकारी कर्मचारी बनाकर सभी भत्ते और सुविधाएं दी जाएं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg bjp news cg morning news cg news cg news today cg politics news cg raipur news chhattisgarh news hindi news latest news madhya pradesh news mp news politics news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.