Chhattisgarh Raipur News: एसआई, सूबेदार, प्लाटून कमांडर समेत अन्य पदों पर भर्ती को लेकर हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने राज्य सरकार ने अतिरिक्त समय की मांग करते हुए आवेदन दिया था। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि 10 दिनों में प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इस पर जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने दिवाली से पहले नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, प्लाटून कमांडर समेत अन्य के 975 पदों पर भर्ती को लेकर हाई कोर्ट के आदेश का अब तक पालन नहीं हो सका है। इसे लेकर अभ्यर्थी राजधानी रायपुर में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
Read Also- ‘बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी हालत…’, सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फिर मिली धमकी
Chhattisgarh Raipur News: दरअसल, हाई कोर्ट ने 20 मई को दिए गए फैसले में द्वितीय स्तर यानी लिखित परीक्षा दिला चुके अभ्यर्थियों का 45 दिनों के भीतर शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। वहीं, प्लाटून कमांडर के पदों पर महिला अभ्यर्थियों की भर्ती को नियम विरुद्ध ठहराते हुए निरस्त कर दिया था। इस पद के लिए 370 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाने को कहा गया था।
हाई कोर्ट ने दूसरे चरण के लिए 370 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाने के अगले 90 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने कहा था। 9 सितंबर तक आदेश का पालन किया जाना था। लेकिन अब तक नहीं किया जा सका है। आदेश का पालन करने राज्य सरकार ने अतिरिक्त समय की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था।
Read Also- रायगढ़ जिले में रोड एक्सीडेंट से छात्रावास अधीक्षक की मौत
Chhattisgarh Raipur News: बुधवार को सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले 10 दिनों में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस पर हाई कोर्ट ने दिवाली से पहले नियुक्ति आदेश जारी करने को कहा है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से एडवोकेट सुनील ओटवानी और धीरज वानखेड़े उपस्थित रहे। इधर, गृहमंत्री ने अभ्यर्थियों को मिलने बुलाया वहीं, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार की शाम को रायपुर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को अपने बंगले पर मिलने के लिए बुलाया।
कब-कब हुई परीक्षा
- दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण मई 2022 से अगस्त 2022 तक
- प्रारंभिक परीक्षा 29 जनवरी 2023 को
- लिखित परीक्षा 26 से 29 मई 2023 तक
- शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक
- इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर 2023 तक
- हाई कोर्ट के आदेश पर 370 पुरुषों का फिजिकल- इंटरव्यू 15 जुलाई 24 को
Read Also- कई जिलों के एसपी बदले जाएंगे, आज सीएम साय लेंगे गृह विभाग की बैठक
2018 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
वर्ष 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने 655 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। वर्ष 2021 में कांग्रेस सरकार ने पदों की संख्या बढ़ाकर 975 कर दी और नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की। 1378 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के सभी पांच चरणों यानी दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू पूरी कर चुके हैं। मामले में हाई कोर्ट का फैसला भी आ चुका है, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया है।




