सरगुजा। सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान में 16 से 22 जून तक आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रजपुरीकला लखनपुर के छात्रा कुमारी सावित्री सिंह को जिले के अधिकारियों ने प्रोत्साहित करते हुए अपने मार्गदर्शन एवं सुझाव दिया।
इसी तारतम्य में सरगुजा कलेक्टर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर एवं सयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग संजय गुप्ता एवं ज़िला मिशन समन्वयक रवि शंकर तिवारी द्वारा जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा जापान में आयोजित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम में शामिल होने सरगुजा ज़िले से पहली बार चयनित कस्तूरबा गांधी विद्यालय लखनपुर के छात्रा कु सावित्री सिंह को जापान जाने के पूर्व मोमेंटो प्रदाय कर बधाई एवं शुभकामनायें दिया गया।
उन्होंने छात्रा सावित्री का उत्साहवर्धन करते हुए जापान में भी बेहतर प्रदर्शन कर वहाँ से विज्ञान के रोबोटिक साईंस एवं अन्य बारीकियों एवं एडवांस टेक्नोलॉजी को सीख समझकर ज़िले के बच्चों के बीच शेयर करने हेतु प्रेरित किया गया। होनहार छात्रा सावित्री की इस बड़ी उपलब्धि पर अधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है। साथ ही सावित्री दूसरे देश जापान में अपने मुल्क भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जो संपूर्ण जिले के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने छात्रा सावित्री से उनकी पारिवारिक पृष्ठ भूमि एवं उनके अध्ययन अध्यापन तथा अग्रेजी एवं जापानी भाषा के ज्ञान के बारे में जानकारी ली छात्रा सावित्री के अग्रेजी एवं जापानी भाषा के ज्ञान से प्रसन्न होकर आवासीय विद्यालय के अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दिये तथा छात्रावास के अन्य छात्राओ के सर्वांगीण विकास हेतु ईमानदारी से प्रयास करने के सलाह दिया ।
Read Also :- विकास की रफ्तार और तेज करने मुख्यमंत्री लेंगे मैराथन बैठकें, खेती-किसानी की तैयारियां, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं कानून व्यवस्था का भी जानेंगे हाल
उन्होंने जापान यात्रा के बाद सावित्री के अनुभवों से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अन्य दूसरे सभी छात्राओं को लाभान्वित कराये जाने के मशविरा दिये ताकि सभी छात्रायें बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित हों।




