Chhattisgarh Today Latest News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 अस्पतालों पर ताला जड़ दिया है। छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि तीन हॉस्पिटल बिना नर्सिंग होम एक्ट लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। वहीं एक हॉस्पिटल के पास पर्यावरण की NOC नहीं है। नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नर्सिंग होम एक्ट दुर्ग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी। दुर्ग में कुछ चिकित्सा संस्थान निर्सिंग होम एक्ट के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की।
Read Also- भाजपा नेत्री ने उल्टा पकड़ा तिरंगा, कांग्रेस ने कलेक्टर से की शिकायत
इन अस्पतालों का टीम ने किया निरीक्षण
Chhattisgarh Today Latest News: नोडल अधिकारी ने बताया कि ओम क्लिनिक पोटिया कला दुर्ग, जैमिनी हॉस्पिटल पोटिया चौक आदर्श नगर दुर्ग, केयर हॉस्पिटल कोहका रोड भिलाई, ओम हॉस्पिटल मानवीय नगर दुर्ग, भाटिया डेंटल हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब जीई रोड दुर्ग में छापेमारी की गई।
Read Also- घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपराधी के खिलाफ कई थानों में 16 मामले हैं दर्ज
ओम क्लीनिक और भाटिया डेंटल हॉस्पिटल बंद करने के निर्देश
Chhattisgarh Today Latest News: निरीक्षण के दौरान ओम क्लीनिक और भाटिया डेंटल हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब को बिना नर्सिंग होम एक्ट लाइसेंस के संचालित पाया गया। उनसे लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वहां स्टॉफ नहीं दे सका। इस तरह दोनों हॉस्पिटल ने नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन किया। इसको लेकर उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिए गए।
Read Also- लापरवाही! गर्भवती महिला पहुंची अस्पताल, नर्स-डॉक्टर थे गायब, सफाईकर्मी ने कराई डिलीवरी, फिर…
फीमेल वार्ड में मेल मरीज एडमिट कर इलाज
नर्सिंग होम एक्ट की टीम जब पोटिया चौक आदर्शनगर दुर्ग स्थित जैमिनी हॉस्पिटल पहुंची तो वहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। वहां मेल-फीमेल वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्थित पाया गया। फीमेल वार्ड में पुरुष मरीज को भर्ती पाया गया। इसके साथ ही आयुष्मान एवं अन्य सुविधाओं की कमियां पाई गईं।
Read Also- पत्नी का हत्यारा पति हुआ गिरफ्तार, धारदार हथियार से मारकर उतारा था मौत के घाट
बिना पर्यावरण NOC के संचालित है केयर हॉस्पिटल
नर्सिंग होम एक्ट की टीम जब कोहका रोड स्थित केयर हॉस्पिटल पहुंची तो पाया कि वहां मरीजों को वार्ड तक लाने ले जाने के लिए रैंप की सुविधा नहीं है। जब उनसे अस्पताल से जुड़े दस्तावेज लेकर जांच की गई तो उनके पास पर्यावरण की NOC नहीं मिली। इसके साथ ही वहां जो स्टॉफ नर्स कार्यरत थीं उनके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं थी। टीम के नोडल ने सभी हॉस्पिटल और क्लीनिक को नर्सिंग होम एक्ट के तहत नोटिस जारी कर तत्काल बंद करने को निर्देश दिया है।




