Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की ज्यूडिशियल रिमांड आज होगी खत्म, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

    कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की ज्यूडिशियल रिमांड आज होगी खत्म, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 22, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh Today Latest News
    Chhattisgarh Today Latest News

    Chhattisgarh Today Latest News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की ज्यूडिशियल रिमांड आज खत्म हो रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी होगी। इससे पहले 7 अक्टूबर को पेशी के दौरान पुलिस ने 5 पूरक चालान पेश किया था। लेकिन इसमें देवेंद्र का चालान नहीं था।

    देवेंद्र के वकील पुलिस पर चालान पेश करने का दबाव बना रहे हैं। बलौदाबाजार पुलिस ने अब तक चालान पेश नहीं किया है। चालान पेश करने में हो रही देरी पर देवेन्द्र यादव ने फिर आरोप लगाया है कि, जानबूझकर चालान पेश करने में देर की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ आरोप गढ़े जा सके।

    Read Also-  गरियाबंद में यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 यात्री घायल..

    5 अक्टूबर को पूरे हो गए हैं 90 दिन
    Chhattisgarh Today Latest News:  5 अक्टूबर को 90 दिन भी पूरे हो गए हैं। ऐसे में पुलिस को जल्द ही चालान पेश करना होगा। देवेंद्र के वकील ने सोमवार को हाईकोर्ट में भी उनके जमानत को लेकर याचिका लगाई है। इससे पहले 10 सितंबर और 17 सितंबर को कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ख़ारिज की थी।

    17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी
    देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि, मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया।

    Read Also-  सूरजपुर के एसपी को सरकार ने हटाया, अब IPS प्रशांत कुमार ठाकुर को जिम्मेदारी

    देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप
    Chhattisgarh Today Latest News:  विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था।

    उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी। वहीं, बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

    Read Also-  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, देखे लिस्ट

    3 मामलों की एक साथ चल रही जांच
    देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था।

    देवेंद्र वहां भी दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं गए। उन्होंने कहा वह थाने जाकर अपना बयान एक बार दे दिए हैं। लिखित में भी दिया है कि जांच में जो भी आगे पूछताछ या जानकारी चाहिए, उनके कार्यालय में आकर ले लें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news hindi news mp news news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.