Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 8 जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे शाम 4 से 7 बजे तक बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
Chhattisgarh Weather News: इससे पहले बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था। बस्तर संभाग में बुधवार को भी अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान बीजापुर में सबसे ज्यादा 166 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सकुमा जिले में 117.6 और कोंडागांव में 65 मिली मीटर बारिश हुई।
Read Also- खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही 50 लाख रुपए, 8वीं पास भी उठा सकते है लाभ
Chhattisgarh Weather News: 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसकी वजह से 19 जुलाई से प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में 1 जून से अब तक 291.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 26 फीसदी कम है। बीजापुर जिले में औसत से 20 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
प्रदेश में अब तक इतनी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से अब तक 291.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 26 फीसदी कम है। प्रदेश में 17 जुलाई तक 395.1 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। बीजापुर जिले में औसत से 20 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां औसत 525.5 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले अब तक 435.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के 13 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। सरगुजा में सूखे जैसे हालात हैं। वहीं बाकी जिलों में औसत से कम बारिश हुई है।




