Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पीएम मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को बनाना है विकसित- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पीएम मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को बनाना है विकसित- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Chief Minister Vishnu deo Sai Sahasrabahu Jayanti
    Chief Minister Vishnu deo Sai Sahasrabahu Jayanti

    Chief Minister Vishnu deo Sai Sahasrabahu Jayanti: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान सहस्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोक कल्याणकारी का रास्ता दिखाया, हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों पर आगे बढ़ रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई, सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है।

    Read Also-   18 नवंबर को होगी बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक, भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बैठक, बस्तर में विकास कामों को लेकर होगा मंथन

    मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड वाले अस्पताल में उन्नयन करने का घोषणा की। उन्होंने कटघोरा अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चकचकवा पहाड़ के पास स्थित चौक को भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने के साथ ही कटघोरा विश्राम गृह के उन्नयन की घोषणा की।

    || भगवान सहस्त्रबाहु की जय ||

    आज कटघोरा में आयोजित प्रांत स्तरीय सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

    भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोककल्याण का रास्ता दिखाया, हमारी सरकार भी इन्हीं… pic.twitter.com/PN29icfOk5

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 8, 2024

    Chief Minister Vishnu deo Sai Sahasrabahu Jayanti:  मुख्यमंत्री साय ने कलार समाज को समृद्ध और शिक्षित समाज बताते हुए कहा कि आज समाज के युवा उच्च पदों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प रखा है। छत्तीसगढ़ भी इस विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में प्रदेश के अन्य समाजों के योगदान के साथ-साथ कलार समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

    मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू किया जा रहा है। सरकार बनते ही किसानों के धान को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी, दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए कर दिया गया।

    प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रति माह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पीएम आवास के लिए राशि जारी किए जाने के बाद आवास का निर्माण भी शुरू हो गया है। रामलला दर्शन योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल अच्छी बारिश हुई है और 14 नवम्बर से धान की खरीदी शुरू की जा रही है। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है ताकि किसानों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

    भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण और लोक कल्याणकारी राज्य का आदर्श प्रस्तुत किया।

    उन्होंने अपनी राजधानी माहिष्मति को धर्म और संस्कृति का केंद्र बनाया। उनके दिखाए लोककल्याण के पथ पर हमारी सरकार अग्रसर है। pic.twitter.com/JXzUUE1MhA

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 8, 2024

    Chief Minister Vishnu deo Sai Sahasrabahu Jayanti:  मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन के लिए भी समाज प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आज अनेक परिवार आपस मे मिलेंगे और नए सम्बंध की शुरुआत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल में पुरस्कृत होने वाले समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने प्रोत्साहित किया।

    Read Also-  तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली नाबालिग की जान, ट्रैक्टर के इंजन से उछलकर सड़क पर गिरा, पहिए में दबकर हुई मौत

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कलचुरियों का बड़ा योगदान है। यहां के शिलालेखों और अन्य पुरातात्विक धरोहरों में कल्चुरी राजाओं के महत्वपूर्ण योगदान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

    कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, विकास महतो, राजीव सिंह सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news cg news live chhattisgarh news chhattisgarhi news latest news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.