Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली नाबालिग की जान, ट्रैक्टर के इंजन से उछलकर सड़क पर गिरा, पहिए में दबकर हुई मौत

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली नाबालिग की जान, ट्रैक्टर के इंजन से उछलकर सड़क पर गिरा, पहिए में दबकर हुई मौत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 9, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    Latest News in Bilaspur
    Latest News in Bilaspur

    Latest News in Bilaspur: बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के नीचे आने से एक नाबालिग की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर में 16 साल के लड़के से मजदूरी कराया जा रहा था। ईंट से भरे ट्रैक्टर में लड़का इंजन पर बैठा था। इसी बीच ट्रैक्टर से उछलकर वो सड़क पर गिर गया। पहिए के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

    दरअसल, ग्राम चिल्हाटी निवासी समीर कंवर (16) रोजी-मजदूरी करता था। शुक्रवार को ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ वो ईंट लेने के लिए कुकुर्दीकेरा स्थित ईंट भट्ठा गया था। यहां ट्रॉली में ईंट लोड करने के बाद समीर ट्रैक्टर के इंजन वाली सीट पर बैठकर गांव लौट रहा था।

    इंजन से उछलकर सड़क पर गिरा, पहिए में दबने से मौत
    ट्रैक्टर भट्ठे से निकलकर कुछ दूर ही निकला था। तभी सामने ब्रेकर देखकर भी ड्राइवर ने स्पीड कम नहीं किया। इसके चलते समीर ट्रैक्टर के इंजन से उछलकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद वो पहिए के नीचे आकर दब गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश गौतम भादुड़ी हुए सेवानिवृत्त, कहा- विधि के क्षेत्र में आगे भी रहेंगे सक्रिय

    खबर मिलते ही पहुंच गए परिजन
    Latest News in Bilaspur:  ट्रैक्टर में समीर के मजदूर साथी भी सवार थे। उन्होंने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पूछताछ के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

    श्रम कानून का उल्लंघन, 16 साल के लड़के से करा रहा था मजदूरी
    Latest News in Bilaspur:  इस हादसे के बाद श्रम कानून का उल्लंघन करने का भी मामला सामने आया है। प्रावधान के अनुसार किसी भी नाबालिग से मजदूरी कराना अपराध है। लेकिन, यहां ट्रैक्टर मालिक और चालक 16 साल के लड़के से मजदूरी करा रहे थे। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur latest news bilaspur news hindi latest news latest news latest news in bilaspur latest news in cg latest news in chhattisgarh latest news in hindi news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.