Gariaband Latest News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गरियाबंद दौरे के दौरान 338 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन 219.03 करोड़ रुपए की लागत से किया गया, जबकि 44 कार्यों का लोकार्पण 119.77 करोड़ रुपए की लागत से हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभागीय स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया।
मुख्यमंत्री साय ने जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें देवभोग – अमलीपदर – उरमाल मार्ग का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन कार्य शामिल है। इस कार्य के लिए 36 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत निर्धारित की गई है और मार्ग की लंबाई 23 किलोमीटर है। इसके अलावा राजिम – पोखरा मार्ग (लंबाई 20 किलोमीटर) का उन्नयन कार्य 24 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से हुआ है।
Gariaband Latest News : इसके अलावा, गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी-कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग का उन्नयन कार्य भी लोकार्पित किया गया, जिसकी लंबाई 47.60 किलोमीटर है और लागत 18 करोड़ 9 लाख रुपए है। नगर पंचायत राजिम में 14 करोड़ रुपए की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना और मैनपुर विकासखंड के ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से 33/11 के.वी उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 70 करोड़ रुपए की लागत से कोपरा – पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, 4 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक पहुंच मार्ग का निर्माण, और 10 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय का जीर्णोद्धार शामिल है।
Gariaband Latest News : इसके अलावा, 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास निर्माण, और शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद में 4 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया।