Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा

    July 24, 2026

    आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून
    • रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय
    • एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अंधे कत्ल का खुलासा: मेले में हुए विवाद का बदला लेने नाबालिक की कर दी हत्या… दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

    अंधे कत्ल का खुलासा: मेले में हुए विवाद का बदला लेने नाबालिक की कर दी हत्या… दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 5, 2025 दुर्ग संभाग No Comments4 Mins Read
    Durg Murder Case
    Durg Murder Case

    Durg Murder Case : दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले हुई युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपासी विवाद के बाद बदला लेने की नीयत से 16 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। सभी अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में मडई मेला देखने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया है। एन्टी काईम एण्ड सायबर युनिट दुर्ग व थाना अमलेश्वर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

    बता दें कि 24 दिसंबर को ग्राम पांहदा थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत सोसायटी के सामने मेन रोड के किनारे लहु सुहान अवस्था में युवक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उमेश यदु पिता पवन कुमार यदु (16) निवासी ग्राम पांहदा के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

    Read Also-  मुख्यमंत्री साय का गरियाबंद दौरा, 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात, महायज्ञ में होंगे शामिल

    Durg Murder Case : घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एसीसीयू व थाना अमलेश्वर से संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों की पता तलाश में लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया। आसपास के सीसी टीवी फुटेज लेने के बाद त्रिनयन एप के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस बीच 24 दिसंबर की रात करीबन 12:15 बजे एक मोटर सायकल पर चार संदेही सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये।

    इसके बाद टीम ने साइबर प्रहरी ग्रुप में संदेहीयो का फोटो वायरल कर पतासाजी शुरू की गई। इस बीच सयंदेहियों के फुटेज को ग्राम झीट में पहचान कराया गया। ग्रामीण फुटेज में लाल रंग का जैकेट पहने एवं नीला जींस पहने व्यक्ति को देखकर नवीन सिंघोरे निवासी झीट का होना बताया। इसके बाद टीम ने नवीन सिंगोरे को हिरासत में लिया। नवीन सिंगोरे से पूछताछ करने पर लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी एंव दो नाबालिगों के साथ उक्त घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी, अगले तीन दिन ठंडी से राहत, जानें मौसम का हाल

    मडई मेले में हुआ था विवाद
    Durg Murder Case : आरोपी नवीन कुमार सिंघोरे ने बताया कि 24 दिसंबर 24 को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेला घुमने ग्राम पांहदा गया था। घूमते समय रात करीबन 9:30 बजे ग्राम पंचायत पांहदा के पास गांव के कुछ लोगों के साथ शराब के नशे में वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद सभी वापस गांव लौट गए। गांव में शराब पीने के बाद नवीन सिंधोरे अपने घर से धार दार चाकू लेकर आया और चारों फिर से पाहंदा पहुंचे। रात करीब 12:15 बजे सोसायटी के सामने दो अपचारी बालक पानी पीने के लिए बोरिंग के पास रुके।

    इस दौरान नवीन तथा उसका साथी लोचन उर्फ बंटी सोसायटी की सीडी पर बैठे उमेश यदु से उलझ गए। इनके बीच फी-फायर गेम खेलने को लेकर आपसी गाली-गलौज हुई। इतने में नवीन ने धारदार चाकू से उमेश के सीने पर मार दिया। इसके बाद लोचन उर्फ बंटी लात मारकर मृतक उमेश यदु को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उमेश को वहीं तड़पता छोड़कर सभी भाग गए। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स को बरामद किया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    durg murder case durg murder news durg news murder murder murder case murder in durg murder news murder news in durg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.