Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं

    September 20, 2026

    कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

    September 20, 2026

    हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं
    • कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद
    • हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल
    • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
    • ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा
    • गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल
    • जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मीडिया पर शिकंजा कसना शर्मनाक : टीएस सिंहदेव

    मीडिया पर शिकंजा कसना शर्मनाक : टीएस सिंहदेव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 18, 2025Updated:June 18, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया के लिए जारी स्वास्थ्य विभाग के आदेश को शर्मनाक बताया और कहा, भाजपा सरकार ने प्रदेश में मनमानी की सारी सीमाएं पार कर, अब मीडिया पर शिकंजा कसने की शर्मनाक कोशिश शुरू कर दी है।

    गोपनीयता और प्रोटोकॉल के नाम पर: –

    अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश पर रोक,

    – हर रिपोर्ट के लिए पूर्व लिखित अनुमति अनिवार्य,

    – और कवरेज कब, कैसे और कितनी हो, ये भी अब सरकार या अस्पताल प्रशासन तय करेगा।

    गोपनीयता ऑपरेशन थिएटर में हो सकती है, अपराध पीड़ितों और उनके परिजनों की हो सकती है – मगर जनता से जुड़े मुद्दों पर नहीं। उन्हें उजागर करने और उन पर सवाल करने से मीडिया को नहीं रोका जा सकता। मीडिया का प्रथम दायित्व जनता के प्रति है, और उसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बाधित करना संवैधानिक अधिकारों का हनन है। जहाँ मरीज़ की निजता की सुरक्षा प्राथमिकता है, वहीं अगर मरीज़ स्वयं कुछ साझा करना चाहते हैं, तो उस पर पाबंदी लगाना न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि इससे व्यवस्था और प्रबंधन में आवश्यक सुधार की संभावना भी बाधित होती है। यदि कोई मीडिया संस्थान भ्रामक या तथ्यहीन खबर प्रकाशित करता है, तो वर्तमान क़ानूनों में उसके लिए पर्याप्त प्रावधान मौजूद हैं। इसलिए मीडिया पर पूर्व प्रतिबंध लगाना नाजायज़ और नागरिक अधिकारों के खिलाफ़ है। सही तथ्य सामने आने से नहीं रोके जा सकते, क्योंकि आमजन को जानकारी मिले या न मिले, मरीज़ को तो मालूम होता है कि इलाज किस स्तर का हो रहा है। शासन और प्रशासन द्वारा मीडिया पर अनुचित प्रतिबंध लगाना न तो बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की दिशा में सहायक होगा, न मरीज़ों के हित में, और न ही संवैधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाला कदम होगा।

    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, शासकीय अस्पतालों में मीडिया कवरेज के लिए जारी प्रोटोकॉल को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग का हाल बुरा है. स्वास्थ्य विभाग की पोल खुलने से बचाने के लिए मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है. अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार ने मीडिया का अस्पताल में प्रवेश प्रतिबंधित किया है. स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया के लिए आपतकाल घोषित कर दिया गया है.

    हालांकि इस मामले में अब तक राज्य सरकार और न स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से कोई अधिकृत बयान सामने आया है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं

    कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

    आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

    ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा

    गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.