Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मणिपुर हिंसा पर सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी, कहा- पूरा साल बेहद खराब रहा, लोग मुझे क्षमा करें…

    मणिपुर हिंसा पर सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी, कहा- पूरा साल बेहद खराब रहा, लोग मुझे क्षमा करें…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 31, 2024Updated:December 31, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Statement of CM Biren Singh
    Statement of CM Biren Singh

    Statement of CM Biren Singh: मणिपुर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ये पूरा साल बहुत खराब रहा। पिछले साल तीन मई से लेकर अभी तक जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए मैं मणिपुर के लोगों से माफी मांगता हूं। कई लोगों ने अपनों को खो दिया है। कई लोग बेघर हुए हैं। इसका मुझे दुख है।

    मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, लोगों के जान गंवाने और अपनों को खोने का मुझे सच में बहुत दुख है। इसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं। पिछले 3-4 महीने में शांति की प्रगति को देखने के बाद मुझे उम्मीद है कि नए साल 2025 के साथ मणिपुर में सामान्य स्थिति और शांति बहाल होगी।

    Read Also-  भारत के सबसे अमीर सीएम हैं चंद्रबाबू नायडू, जानें कौन है देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री, देखें पूरी लिस्ट…

    जो हुआ सो हुआ, अब पिछली गलतियों को भूलना होगा
    सीएम बीरेन सिंह ने कहा, मैं मणिपुर के सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि जो हुआ सो हुआ, हमें अब पिछली गलतियों को भूलना होगा और एक नया जीवन शुरू करना होगा। शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर के लिए हम सभी को एक साथ रहना चाहिए ।

    Statement of CM Biren Singh:  मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कि अब तक करीब 200 लोग मारे गए हैं। करीब 12 हजार 247 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 625 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 5 हजार 600 हथियार और विस्फोटकों सहित करीब 35 हजार गोला-बारूद बरामद किए गए। इस मामले से निपटने में अच्छी प्रगति हुई है। बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा कर्मी और पर्याप्त पैसा दिया है। सरकार ने विस्थापितों के लिए नए घर बनाने के लिए पर्याप्त पैसा दिया है।

    Read Also-  IRCTC का सर्वर डाउन, टिकट बुकिंग में हो रही परेशानी, इस महीने तीसरी बार आई तकनीकी दिक्कत

    मणिपुर में हिंसा के साथ हुई थी 2024 की शुरुआत
    बता दें कि मणिपुर में 2024 की शुरुआत हिंसा के साथ ही हुई थी। एक जनवरी को थौबल में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने 4 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके एक महीने बाद बदमाशों ने इंफाल ईस्ट जिले में एएसपी मोइरंगथेम अमित सिंह के आवास पर हमला किया था। एएसपी और उनके एक साथी को अगवा कर लिया था। बाद में उन्हें घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर इंफाल वेस्ट के क्वाकेथेल कोनजेंग लेइकाई इलाके से छुड़ाया गया था।

    इसके बाद अप्रैल में कुकी और मैतेई समुदायों में जातीय तनाव के बीच में लोकसभा चुनाव हुए। पहले चरण में भारी हिंसा हुई। पहले ये जातीय हिंसा इंफाल घाटी और आस-पास के जिलों शहर तक ही सीमित थी। मगर, जून में असम की सीमा से लगे जिरीबाम जिले में एक शख्स की मौत के बाद हिंसा ने नया मोड़ ले लिया।

    एक सितंबर को इंफाल वेस्ट जिले में ड्रोन हमला
    Statement of CM Biren Singh:  एक सितंबर को संदिग्ध कुकी युवकों ने इंफाल वेस्ट जिले के कोत्रुक गांव और सेनजाम चिरांग में ड्रोन से बम गिराए। इस हमले में एक एक महिला की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए। हिंसा के बीच इंफाल में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें भी हुईं। इनमें 50 से ज्यादा छात्र घायल हुए।

    Read Also-   Indian Army ने सिक्किम में तैनात किया SMV, नामुमकिन काम भी होगा मुमकिन

    11 नवंबर को जिरीबाम जिले में कुकी समुदाय के युवकों ने बोरोबेकरा थाना और जकुरधोर करोंग में हमला किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच फायरिंग हुई। इसमें 10 कुकी युवक मारे गए। इसके कुछ घंटे बाद पता चला कि 3 महिलाएं और 3 बच्चों समेत 8 लोग लापता हैं। ये सभी विस्थापित थे। फिर 12 नवंबर को जकुराधोर में मलबे से दो बुजुर्ग मैतेई पुरुषों के शव मिले।

    इसके बाद 15 नवंबर को मणिपुर-असम सीमा पर 3 महिलाओं और 3 बच्चों के शव मिले। इससे स्थिति और खराब हो गई। एक दिन बाद इंफाल में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। इस दौरान भीड़ ने घाटी के विधायकों के आवासों को टारगेट किया। भाजपा नेताओं की संपत्ति को निशाना बनाया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    biren singh biren singh apologizes cm biren singh cm n biren singh manipur cm biren singh manipur cm biren singh on violence manipur cm n biren singh n biren singh n biren singh interview
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.