Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    May 25, 2026

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    May 25, 2026

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    • दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान
    • कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
    • धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज
    • रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CM मोहन यादव की दुबई-स्पेन यात्रा रही सफल, मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

    CM मोहन यादव की दुबई-स्पेन यात्रा रही सफल, मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    CM मोहन यादव की दुबई-स्पेन यात्रा रही सफल

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी दुबई और स्पेन यात्रा को बेहद सफल बताया है। भोपाल लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इन दोनों देशों से कुल 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल निवेश के दृष्टिकोण से अहम रही, बल्कि सांस्कृतिक और रणनीतिक सहयोग को भी मजबूत करने वाली साबित हुई।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई-स्पेन यात्रा का समापन “भोपाली अंदाज” में हुआ। दुबई में “कालरा बंधुओं” द्वारा संचालित रेस्टोरेंट ‘खाना-खजाना’ में उन्होंने भोजन किया, जहां का स्वाद उन्हें भोपाल की याद दिला गया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट के 90% ग्राहक गैर-भारतीय हैं, जिन्हें भारतीय व्यंजन काफी पसंद आ रहे हैं।

    Read Also-   नाबालिग से दरिंदगी: पहले चाचा ने किया रेप, फिर पड़ोसी ने 80 हजार में बेचा

    कपास के लिए 3800 करोड़ का AMU, डाटा सेंटर भी स्थापित होगा
    यात्रा के दौरान कपास की खेती से जुड़े किसानों के लिए 3800 करोड़ रुपये का एक महत्वपूर्ण समझौता (AMU) हुआ है। इसके तहत किसानों को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। बर्सिलोना की सबमर कंपनी के साथ प्रदेश में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए समझौता किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दुबई यात्रा में बीएमडब्ल्यू डेवेलपर्स (2750 करोड़), कोनारेस मेटल (640 करोड़), स्पेन कम्युनिकेशन और अल्फा मिया (500 करोड़), सराफ ग्रुप और रिलायंस डिफेंस (250-250 करोड़) के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

    Read Also-   दो महीने से बंधक बनाए गए 60 से अधिक गौवंश की भूख-प्यास से मौत, एक दर्जन से ज्यादा कंकाल बरामद

    दुबई के मंदिर मॉडल की हो रही वैश्विक सराहना
    मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि दुबई में उन्होंने अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाही से मुलाकात की, जिसमें शिक्षा, युवा सहभागिता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। उन्होंने बीएपीएस मंदिर का भी दौरा किया और बताया कि यह मंदिर विभिन्न धर्मों के लोगों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना वहां जीवंत दिखाई देती है।

    स्पेन में भी दिखा भारत का प्रभाव, फिल्म निर्माण को लेकर हुआ समझौता
    मुख्यमंत्री यादव ने स्पेन को भारत से मिलता-जुलता बताया और कहा कि वहां भारतीय मूल के लोगों की संख्या 42 लाख से अधिक है। ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ सम्मेलन में भारी उत्साह देखने को मिला। स्पेन के साथ फिल्म निर्माण को लेकर एमओयू साइन किया गया है, जिसके तहत स्पेनिश फिल्म निर्माता मध्यप्रदेश में शूटिंग करेंगे। उन्होंने इंडिटेक्स सिटी और ज़ारा कंपनी का भी दौरा किया। ग्रीन एनर्जी को लेकर मध्यप्रदेश की पहल ने ज़ारा को प्रभावित किया और कंपनी ने राज्य को बड़े ऑर्डर देने की इच्छा जताई।

    Read Also-   मंत्री के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए कलेक्टर और एसपी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

    अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार हो रहा है मध्यप्रदेश
    मुख्यमंत्री ने बताया कि अमीरात एयरलाइंस ने भोपाल से सीधी उड़ान शुरू करने की रुचि दिखाई है। एयर इंडिया और इंडिगो ने भी ऐसी ही पेशकश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एविएशन नीति देश में सबसे आकर्षक है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए प्रति ट्रिप 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।

    दीर्घकालिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद अब तक पांच देशों की यात्रा की जा चुकी है, जिससे आरआईसी और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से क्रमशः 4.50 लाख करोड़ और 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को भारत और स्पेन के बीच ‘सांस्कृतिक वर्ष’ के रूप में घोषित किया गया है, जो दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्पेन का ‘फ्लेमिंगो डांस’ भारत के ‘कालबेलिया नृत्य’ से प्रेरित प्रतीत होता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    madhya pradesh live news madhya pradesh news madhya pradesh news in hindi madhya pradesh news today today madhya pradesh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.