Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 11, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

    CM Sai Cabinet Meeting Decision: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 का अनुमोदन
    मंत्रिपरिषद ने द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप को अनुमोदित किया। इस विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।

    आदिवासी युवाओं के लिए पुलिस भर्ती में छूट
    CM Sai Cabinet Meeting Decision:  मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में ऊंचाई और सीने की मापदंड में एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया। इसके तहत 2024 में छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर की सीधी भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह छूट लागू होगी।

    विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेंशन में संशोधन
    कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप को मंजूरी दी। यह संशोधन विधानसभा सदस्यों के अधिकारों और भत्तों में सुधार लाएगा।

    Read Also-  मिर्च तोड़ने के बहाने ले गए महाराष्ट्र, फिर बंधक बनाकर करवाए ये काम, घर लौटने पर मजदूरों ने बताई आपबीती


    राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमओयू

    राज्य में डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने और दुग्ध संकलन एवं प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने का निर्णय लिया गया। इससे राज्य के दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।

    भू-राजस्व संहिता में संशोधन
    CM Sai Cabinet Meeting Decision:  छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 में आवश्यक संशोधन करने के लिए छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप को मंजूरी दी गई। यह संशोधन राज्य के भूमि प्रबंधन में सुधार लाएगा।

    अनधिकृत विकास का नियमितीकरण
    कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप को मंजूरी दी। इससे राज्य में अनधिकृत कॉलोनियों और भवनों को कानूनी मान्यता मिलने का रास्ता खुलेगा।

    ऑटो एक्सपो में रोड टैक्स पर 50% छूट
    राजधानी रायपुर में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान वाहनों के लाइफ टाइम रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही सभी वाहन डीलरों को इस सुविधा का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले पार्षद निधि जारी

    खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए योजना
    राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों के लिए आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत राज्य में खेल क्लबों को प्रोत्साहित किया जाएगा और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ ओलंपिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    धान के निराकरण के लिए निर्णय
    कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित अतिशेष (सरप्लस) धान के निराकरण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इसमें यह निर्णय लिया गया कि अतिशेष धान का निराकरण नीलामी के माध्यम से किया जाएगा और सीजन में कस्टम मिलिंग पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    Read Also-  CG NEWS: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, स्कूलों के समय में बदलाव

    कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि में वृद्धि
    खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि को 80 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में लंबित प्रोत्साहन राशि की पहली किश्त मिलरों को जारी करने का भी निर्णय लिया गया।

    विधायी संशोधन प्रस्ताव
    कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993, नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 और नगर पालिक अधिनियम 1961 में आवश्यक संशोधन के लिए संबंधित विधेयकों के प्रारूप को अनुमोदन प्रदान किया। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh new cm vishnu deo sai cm sai cabinet meeting decisions sai cabinet meeting vishnu deo sai vishnu deo sai cabinet meeting vishnu deo sai new cm
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.