KHABARWAAD RAIPUR. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की।
सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निवास स्थल पर जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। संपूर्ण देश लालकृष्ण आडवाणी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न'… pic.twitter.com/x9bLSYOCba
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 31, 2024
गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।




