CM Sai met Union Home Minister Amit Shah: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री को राज्य में नक्सली गतिविधियों की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उनकी सरकार डबल इंजन की ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ युद्धरत है।
Read Also- पुलिस ने सुलझाई काजल किन्नर हत्याकांड की गुत्थी, गद्दी हथियाने दूसरी किन्नर ने दी थी 12 लाख रूपए की सुपारी
CM Sai met Union Home Minister Amit Shah: मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।” उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी भी दी।
Read Also- सीएम साय की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात, छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय
CM Sai met Union Home Minister Amit Shah: मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो नक्सल प्रभावित इलाकों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी गहन चर्चा हुई।




